{"_id":"62c431243609014b1a5fe784","slug":"spicejet-aircraft-emergency-landing-in-mumbai-after-windshield-cracks-second-incident-in-a-day-with-airline-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"SpiceJet: कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट विमान की आपात लैंडिंग, एक ही दिन में एयरलाइन के दो प्लेन हादसे का शिकार होने से बचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SpiceJet: कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट विमान की आपात लैंडिंग, एक ही दिन में एयरलाइन के दो प्लेन हादसे का शिकार होने से बचे
Tue, 05 Jul 2022 08:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:29 PM IST
सार
इससे पहले दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पाइसजेट एयरलाइन के लिए कठिन समय जारी है। आज सुबह ही कंपनी के दिल्ली से दुबई जा रहे एक विमान की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। अब खबर आई है कि कांडला-मुंबई के बीच स्पाइसजेट के क्यू400 एयरक्राफ्ट की आज ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया गया है कि एयरक्राफ्ट की बाहरी खिड़की सामान्य से ज्यादा दबाव के कारण चिटक गई थी। हालांकि, पायलटों ने इसकी सुरक्षित लैंडिंग करा ली।
डीजीसीए के अधिकारियों के मुताबिक, विमान की खिड़की उस वक्त चिटकी, जब प्लेन करीब 23 हजार फीट की ऊंचाई पर था। पिछले 17 दिन में यह सातवां मामला है, जब तकनीकी खराबी से विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। आज हुई दोनों घटनाओं की जांच डीजीसीए ने शुरू कर दी है। इसके अलावा पिछली पांच घटनाओं की जांच भी जारी है।
विज्ञापन
डीजीसीए के अधिकारियों के मुताबिक, विमान की खिड़की उस वक्त चिटकी, जब प्लेन करीब 23 हजार फीट की ऊंचाई पर था। पिछले 17 दिन में यह सातवां मामला है, जब तकनीकी खराबी से विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। आज हुई दोनों घटनाओं की जांच डीजीसीए ने शुरू कर दी है। इसके अलावा पिछली पांच घटनाओं की जांच भी जारी है।
विज्ञापन