{"_id":"61767dabb75ca268753a8d13","slug":"spice-jet-flight-lands-at-wrong-end-of-runway-at-belgaum-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल गया बड़ा हादसा: बेलगाम हवाईअड्डे के रनवे पर गलत छोर पर उतरा विमान, सभी यात्री सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टल गया बड़ा हादसा: बेलगाम हवाईअड्डे के रनवे पर गलत छोर पर उतरा विमान, सभी यात्री सुरक्षित
Mon, 25 Oct 2021 03:19 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 25 Oct 2021 03:19 PM IST
सार
हालांकि विमान रनवे पर सुरक्षित उतरा। जिसके बाद पायलटों को निलंबित कर दिया गया। एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी दी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘24 अक्तूबर को स्पाइसजेट का विमान डीएएसएच8 क्यू400 हैदराबाद से बेलगाम जाने वाला था।
विज्ञापन
spice jet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पाइसजेट की हैदराबाद-बेलगाम के लिए एक उड़ान रविवार को कर्नाटक के बेलगाम हवाई अड्डे पर रनवे के गलत छोर पर उतर गई, जिसके बाद पायलटों को निलंबित कर दिया गया। एयरलाइन ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि विमान रनवे पर सुरक्षित उतरा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘24 अक्तूबर को स्पाइसजेट का विमान डीएएसएच8 क्यू400 हैदराबाद से बेलगाम जाने वाला था। एटीसी ने विमान को बेलगाम में रनवे 26 पर उतरने की मंजूरी दी थी। हालांकि, विमान रनवे आठ पर उतरा।’’
विज्ञापन
इसका मतलब यह है कि विमान बेलगाम हवाई अड्डे पर उसी रनवे के निर्दिष्ट छोर रनवे 26 के बजाय उसके दूसरे छोर रनवे आठ पर उतरा। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और एयरलाइन ने सूचना मिलने पर ‘‘तुरंत और सक्रियता से’’ कार्रवाई की। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) तथा एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) को इस बारे में सूचित किया गया और जांच लंबित होने के कारण दोनों पायलटों को तुरंत निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन