फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special train with thousand passengers leaves after bihar train accident, Assam monitoring situation

Train Derailment: बिहार से हजारों यात्रियों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, असम सरकार रख रही स्थिति पर नजर

Thu, 12 Oct 2023 11:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:06 AM IST
सार

बिहार में बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से आठ बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं।

विज्ञापन
Special train with thousand passengers leaves after bihar train accident, Assam monitoring situation
bihar train accident - फोटो : social media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बिहार में ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। वहीं, हादसे के एक दिन बाद एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही।

विज्ञापन

यह है हादसा
गौरतलब है, बिहार में बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से आठ बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अबतक करीब सैकड़ों यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 70 गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन

स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही
असम सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ वहीं, एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वही, हादसे के बाद एक दिन बाद गुरुवार सुबह 1006 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन बिहार के बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन से रवाना हुई।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस से असम में गुवाहाटी के पास कामाख्या जा रही 12506 नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इसके बाद दो ट्रेनों काशी पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस (15125) और पटना काशी जन शताब्दी एक्सप्रेस (15126) को रद्द कर दिया गया।



पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। 

इस बीच, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोगों को निकालने और बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने आज सुबह घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेल परिचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed