फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special task force formed in Tripura to check intruders, CM Manik Saha

Illegal Immigrants: घुसपैठियों की जांच के लिए त्रिपुरा में विशेष टॉस्क फोर्स का गठन, जानें क्यों पड़ी जरूरत

Sat, 19 Jul 2025 06:04 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 19 Jul 2025 06:04 PM IST
सार

Illegal Immigrants In Tripura: त्रिपुरा सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने और पहले से मौजूद अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के लिए एक मजबूत कदम उठाया है। इस कड़ी में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Special task force formed in Tripura to check intruders, CM Manik Saha
घुसपैठियों की जांच के लिए त्रिपुरा में टॉस्क फोर्स का गठन - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा सरकार ने बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसने वालों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) बनाई है। यह टास्क फोर्स पश्चिम त्रिपुरा जिले में बनाई गई है, जहां बांग्लादेश से लगी 856 किलोमीटर लंबी सीमा है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि, 'हालांकि अब त्रिपुरा में घुसपैठ की संख्या कम हुई है, फिर भी घुसपैठियों की पहचान के लिए यह टास्क फोर्स बनाई गई है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Odisha: 'शासन की विफलता, जवाब चाहती है जनता', पुरी में लड़की को आग लगाने की घटना पर बोले पूर्व CM नवीन पटनायक
विज्ञापन


कौन करेगा टास्क फोर्स का नेतृत्व?
इस विशेष टास्क फोर्स की जिम्मेदारी पश्चिम त्रिपुरा जिले की इंटेलिजेंस ब्रांच के डिप्टी एसपी देबाशीष साहा को सौंपी गई है। उनके साथ पश्चिम त्रिपुरा जिले के सभी 15 थानों के थाना प्रभारी (एसएचओ) भी इस टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा में टास्क फोर्स की क्यों पड़ी जरूरत?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, त्रिपुरा के जिलों में अवैध घुसपैठियों की गिरफ्तारी की दर बहुत अधिक है। इसी को देखते हुए, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) के निर्देशों के तहत यह टास्क फोर्स बनाई गई है।


यह भी पढ़ें - किरेन रिजिजू बोले: मैं खुद अल्पसंख्यक, पाकिस्तान या बांग्लादेश में होता तो शरणार्थी होता; भारत सबसे सुरक्षित

सहयोगी दल टिपरा मोथा पार्टी की मांग
त्रिपुरा में भाजपा की सहयोगी पार्टी टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) लगातार मांग कर रही थी कि अवैध प्रवासियों की पहचान, उन्हें हिरासत में लेने और देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जाए।

फिलहाल बाढ़ से जूझ रहा त्रिपुरा
त्रिपुरा के कई जिलों में बाढ़ के कारण आम जनजवीन अस्त-व्यस्त है। बाढ़ के कारण सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं, जबकि इस वजह से तमाम सेवाएं बाधित हुई हैं। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed