फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   special story on amitabh bacchan birthday and indira gandhi family

BDY SPCL : इंदिरा गांधी की मृत देह पर क्यों फूट-फूट कर रोए थे अमिताभ?

Tue, 11 Oct 2016 01:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
special story on amitabh bacchan birthday and indira gandhi family

आपने यूं तो कई ऐसी कहानियां पढ़ी और सुनी होंगी जिनपर यकीन करना बेहद मुश्किल है। आज भी हम आपको एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसपर शायद आप यकीन नहीं करेंगे।ये कहानी जुड़ी है देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ की निजी जिंदगी से। इन दोनों परिवारों की नजदीकियों ने एक ऐसी कहानी को जन्म दे दिया जिसका बेतहाशा जिक्र किया गया।

विज्ञापन


कुछ लोगों के बीच एक धारणा ये बनी कि अमिताभ बच्चन इंदिरा गांधी के बेटे हैं, लेकिन इन दोनों के बीच के रिश्ते का असल सच क्या है ये कम ही लोग जानते हैं। आज हम
विज्ञापन

इस कहानी में उसी सच से परदा उठा रहे हैं।

इंदिरा ने अमिताभ के लिए लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी

special story on amitabh bacchan birthday and indira gandhi family

नेहरू-गांधी परिवार के साथ जुड़ी अनगिनत गल्प कथाओं में एक किस्सा ये है कि अमिताभ बच्चन इंदिरा गांधी के पुत्र थे। अब जबकि इंदिरा गांधी की मौत के तीन दशक बीत चुके हैं और खुद महानायक अमिताभ बच्चन भी उम्र के सातवें दशक में हैं।

आज भी लोग चटखारे लेकर इस किस्से को बयां कर रहे हैं। अमिताभ को इंदिरा का पुत्र बताने के पीछे कई तर्क दिए जाते हैं। अक्सर सुनाई जाने वाली तो एक कहानी ये भी है कि अमिताभ को फिल्मों में काम देने के लिए इंदिरा ने सिफारिशी चिट्ठी लिखी थी।हालांकि कुछ लोग इस किस्से पर यकीन नहीं करते हैं।

क्यों इंदिरा गांधी के शव के पास फूट-फूटकर रो पड़े थे अमिताभ

special story on amitabh bacchan birthday and indira gandhi family
दूसरा किस्सा भी बेहद ही दिलचस्प है। इस किस्से में कहा गया है कि कुली के सेट पर घायल होने के बाद इंदिरा ने ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों और प्रशासन को खास हिदायत दी थी।

साथ ही अगले दिन विदेश से आए कुछ डॉक्टरों की टीम ने अमिताभ का इलाज भी किया था। इतना ही नहीं इंदिरा की आखिरी यात्रा के दौरान अमिताभ फूट-फूट कर रो रहे थे। अमिताभ उनके शव के पास ऐसे खड़े रहे जैसे एक पुत्र अपनी मां को आखिरी विदाई दे रहा हो।
विज्ञापन

ये है कहानी का असल सच

special story on amitabh bacchan birthday and indira gandhi family
इन सभी बातों में सच्चाई है, लेकिन ये बातें कहीं से अमिताभ को इंदिरा का पुत्र साबित नहीं कर सकती हैं। वहीं हकीकत ये है कि अमिताभ के पिता हरिवंशराय बच्चन के अच्छे संबंध जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी से थे।

इंदिरा की दोस्ती अमिताभ की मां तेजी बच्चन से भी थी। इन दोनों परिवारों का संबंध इलाहाबाद से जुड़ा हुआ था। परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इस पारिवारिक दोस्ती के नाते इंदिरा अमिताभ को अपने बेटे की तरह स्नेह करती थीं।

राजीव और अमिताभ में थी गहरी दोस्ती

special story on amitabh bacchan birthday and indira gandhi family
खुद राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन के बीच भी गहरी दोस्ती थी। दोनों की पढ़ाई एक ही स्कूल में हुई थी। प्रियंका गांधी की शादी में अमिताभ बच्चन मेहमानों का स्वागत करने के लिए खड़े थे।

लंबे समय की इस पारिवारिक दोस्ती को ध्यान में रखकर इंदिरा ने सुनील दत्तो को अमिताभ के लिए सिफारिशी चिट्ठी लिखी थी और उन्होंने शेरा और रेशमा में अमिताभ के
लिए रोल दे दिया था। पारिवारिक दोस्त के बेटे के लिए सिफारिसी चिट्ठी लिखना या बीमार होने पर ध्यान रखने की ताकीद करना एक सामान्य बात है।

अब खत्म हो गई इस रिश्ते की गहराई

special story on amitabh bacchan birthday and indira gandhi family
यह लंबे समय की दोस्ती से उपजे स्नेह और सामान्य शिष्टाचार का सबब है कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़े हों। फिलहाल गांधी-बच्चन परिवार के बीच रिश्तों की वह गहराई खत्म हो चुकी है।

फिर भी संबंधों की इस सच्चाई को दरकिनार कर लोग आज भी इंदिरा के जमाने के इस किस्से को याद ही नहीं करते बल्कि इसे बेहद दिलचस्पी के साथ लोगों की भीड़ में
बयां करते हैं।

खैर फिल्मों में अभिनय का चमत्कार दिखाने वाले अमिताभ और राजनीति की कद्दावर शख्सियत के मां-बेटे की कहानी का सच यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed