{"_id":"5dfc84f58ebc3e87f54a305d","slug":"special-representatives-for-india-china-boundary-question-will-be-held-in-new-delhi-on-21-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए 22वीं बैठक कल, एनएसए अजीत डोभाल होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए 22वीं बैठक कल, एनएसए अजीत डोभाल होंगे शामिल
Fri, 20 Dec 2019 01:53 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
india china
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधियों (एसआर) की 22 वीं बैठक 21 दिसंबर 2019 को नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे, जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व चीन के विदेश मंत्री और स्टेट काउंसलर वांग यी करेंगे।
विज्ञापन
अक्तूबर में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की अनौपचारिक बैठक तथा हाल ही में बैंकाक में भारत के आरसेप से अलग होने के फैसले के बाद वांग की भारत यात्रा, चीन से पहला उच्च स्तरीय दौरा होगा। डोभाल और वांग दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दों को लेकर वार्ता के लिये विशेष नियुक्त प्रतिनिधि हैं ।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष अक्तूबर में प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी के बीच शिखर स्तरीय वार्ता में लिये गए फैसलों के अनुपालन की समीक्षा कर सकते हैं। गौरतलब है कि विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के लिये वांग को सितंबर में भारत आना था लेकिन वह दौरा स्थगित हो गया था।
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर के वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों का मानना है कि सीमा मुद्दे का समाधान निकाले जाने तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं व्यवस्था बनाये रखना जरूरी है।
The Indian delegation will be lead by Ajit Doval, National Security Advisor, while the Chinese side will be led by Wang Yi, State Councillor and Foreign Minister of People’s Republic of China. https://t.co/1Ra1TKcTjB
— ANI (@ANI) December 20, 2019