फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special gesture of Trump to join us in Houston highlights the strength of the relationship a

अमेरिका में महारैली: पीएम ने ‘हाउडी मोदी’ पर ट्वीट कर ट्रंप को कहा शुक्रिया

Mon, 16 Sep 2019 10:44 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 16 Sep 2019 10:44 AM IST
सार

  • अमेरिकी राष्ट्रपति हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया है। 
  • प्रधानमंत्री ने कहा है कि ये दोनों देशों के रिश्ते की मजबूती को दिखाता है।

विज्ञापन
Special gesture of Trump to join us in Houston highlights the strength of the relationship a
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने रविवार को इस बात की पुष्टि भी कर दी है। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ह्यूस्टन में सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैसला दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को रेखांकित करता है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट किए और कहा कि भारतीय मूल के समुदाय के साथ मिलकर कार्यक्रम में ट्रंप का स्वागत करने का वह इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम 22 सितंबर को ह्यूस्टन में आयोजित होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से दिखाया गया विशेष भाव भारत और अमेरिका के बीच विशेष मित्रता को रेखांकित करता है...दिखाता है कि यह संबंध कितना मजबूत है और अर्थव्यवस्था तथा अमेरिकी समाज में भारतीय समुदाय के योगदान को बताता है।’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 22 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में शिरकत करेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वह भी भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे। हालिया इतिहास में यह पहली बार होगा जब दो सबसे बड़े लोकंतत्रों के नेता एक संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे।


एनआरजी स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर’ के लिए रिकार्ड संख्या में 50,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। ‘‘हाउडी’’ शब्द का प्रयोग ‘आप कैसे हैं?’ के लिए किया जाता है। दक्षिण पश्चिम अमेरिका में अभिवादन के लिए इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed