{"_id":"5db28eb48ebc3e014031a104","slug":"special-court-extends-judicial-custody-of-ratul-puri-till-november-2-in-agusta-westland-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड: दो नवंबर तक के लिए बढ़ी रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड: दो नवंबर तक के लिए बढ़ी रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत
Fri, 25 Oct 2019 11:27 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
रतुल पुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
दिल्ली की विशेष अदालत ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और व्यावसायी रतुल पुरी की न्यायिक हिरासत को दो नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। वह अगस्ता वेस्टलैंड के मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
A Special Court in Delhi extends judicial custody of businessman Ratul Puri till November 2, in connection with AgustaWestland VVIP chopper money laundering case. (file pic) pic.twitter.com/MZtAxcwFEn
— ANI (@ANI) October 25, 2019विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पुरी की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के लिए आवेदन दायर किया था, जिसे विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने स्वीकार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। ईडी ने चार सितंबर को पुरी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इटली स्थित ‘फिनमेकैनिका’ की सहायक कम्पनी ‘अगस्ता वेस्टलैंड’ से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने में कथित अनियमितताओं के बाद धन शोधन का मामला दर्ज किया गया। पुरी को इससे पहले कथित बैंक घोटाले के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
पीएमएलए का ताजा मामला 17 अगस्त को दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी से सामने आया जिसमें ‘सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया’ द्वारा 354 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में रतुल पुरी, उनके पिता दीपक पुरी, मां नीता (कमलनाथ की बहन) और अन्य पर मामला दर्ज किया गया।