फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special branch arrested constable of Kolkata Police for looting Rs 1.25 crore

Kolkata Loot Case: 1.25 करोड़ रुपये लूट में कोलकाता पुलिस के स्पेशल ब्रांच का सिपाही गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2022 07:22 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 07:22 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से लूट को अंजाम देने वाले कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई। उनसे पूछताछ के बाद देवाशीष दास का नाम सामने आया। देबाशीष को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने सात नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
Special branch arrested constable of Kolkata Police for looting Rs 1.25 crore
कोलकाता में व्यापारी से 1.25 करोड़ की लूट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महानगर पुलिस ने मौलाली इलाके में एक व्यापारी से 1.25 करोड़ रुपए लूट के मामले में कोलकाता पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देबाशीष दास को बिधाननगर स्थित आवास से बुधवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां आरोपी को सात नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने मौलाली में कुछ लोगों ने पुलिस पहचान का इस्तेमाल कर एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये लूट लिए। लूट की शिकायत तालतल्ला थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग को सौंप दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से लूट को अंजाम देने वाले कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई। उनसे पूछताछ के बाद देवाशीष दास का नाम सामने आया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को बिधाननगर स्थित उनके आवास पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने देबाशीष को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायाधीश ने सात नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed