फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Special Bench Made For Daily hearing on Ayodhya Case

अयोध्या मामले की हो रोज सुनवाई, बने स्पेशल बेंच

Mon, 12 Nov 2018 04:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Mon, 12 Nov 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
Special Bench Made For Daily hearing on Ayodhya Case
law
रामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले के समाधान में हो रही देरी साधु-संत व धर्माचार्यों के साथ-साथ पक्षकारों को भी अखरने लगी है। पक्षकारों ने स्पष्ट कर दिया है कि अयोध्या मामले का समाधान अब शीघ्र होना चाहिए। मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के रुख पर भी नाराजगी जताई। मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के आवास पर रविवार को हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास समेत सूफी संत सेवा समिति लखनऊ व इंडियन नेशनल लीग के पदाधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि प्रतिदिन सुनवाई की मांग के लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजा जाएगा। जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति से मुलाकात भी करेंगे। कहा कि मामले की प्रतिदिन सुनवाई के लिए अलग से बेंच बननी चाहिए।  
विज्ञापन

हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास ने कहा कि 29 अक्तूबर को मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट का रुख निराशाजनक रहा है, हम पक्षकार दुखी हैं। नई बेंच बनाकर प्रतिदिन सुनवाई शुरू की जानी चाहिए। कहा कि अयोध्या विवाद को लेकर कोई आपस में लड़े हम नहीं चाहते। कोर्ट को अब सच सामने लाना चाहिए। प्रतिदिन सुनवाई के लिए हम राष्ट्रपति को पत्र भेजेंगे, जरूरत पड़ी तो मुलाकात भी करेंगे। मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई में देरी ठीक नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हम देश की तरक्की चाहते हैं। एक झगड़ा खत्म हो। कोर्ट जल्द सुनवाई करे ताकि इस मामले का समाधान हो। इसके लिए हम पक्षकारों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। बताया कि इस मामले को लेकर बैठकों का दौर जारी रहेगा। इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी फहीम सिद्धिकी ने कहा कि हमारी राष्ट्रपति से मांग है कि अपनी निगरानी में एक बेंच बनाएं। जो हर रोज मामले की सुनवाई करे, ताकि जल्द से जल्द मामले का समाधान हो। सूफी संत समिति के अध्यक्ष अब्दलु वहीद चिश्ती ने कहा कि अब अयोध्या मामले का शीघ्र समाधान होना चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed