फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speaking on the BJP candidate list which does not mention Maharashtra seat Chhagan Bhujbal said i have no clue

Politics: 'बड़े फैसलों में समय लगता है', BJP की पहली सूची में महाराष्ट्र की सीटों का जिक्र न होने पर NCP नेता

Sun, 03 Mar 2024 02:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Mar 2024 02:43 PM IST
सार

भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में 543 सीटों में से 436 पर उम्मीदवार उतारे थे। बाकी सीटें पार्टी ने सहयोगी दलों को दी थीं। जिन 436 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था, उनमें से पार्टी को 303 पर जीत मिली थी।

विज्ञापन
Speaking on the BJP candidate list which does not mention Maharashtra seat Chhagan Bhujbal said i have no clue
छगन भुजबल

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कल ही भाजपा ने अपने कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था। भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित राज्यों में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। हालांकि इस सूची में फिलहाल महाराष्ट्र की सीटों का जिक्र नहीं किया गया है। जब इस बारे में राज्य के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बड़े फैसलों में समय लगता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अजीत पवार के खास कहे जाने वाले भुजबल ने कहा, 'मुझे टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं है, किसे दिया जाएगा और किसे नहीं। महाराष्ट्र की किस सीट के लिए किसे चुना जाएगा, अभी कुछ तय नहीं हुआ है। अभी एक ही सूची सामने आई है। आहिस्ता-आहिस्ता और सूची जारी होंगी। बड़े फैसलों में समय लगता है। यह रातोंरात नहीं किया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी इस सीट से चुनाव लड़ेगे
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी इस सूची में हैं। इसके अलावा दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।

29 फरवरी को हुई थी अहम बैठक
इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने देर रात तक मंथन किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कई नामों को अंतिम रूप दिया था।

2019 में भाजपा का प्रदर्शन
भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में 543 सीटों में से 436 पर उम्मीदवार उतारे थे। बाकी सीटें पार्टी ने सहयोगी दलों को दी थीं। जिन 436 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था, उनमें से पार्टी को 303 पर जीत मिली थी। यह आंकड़ा लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से भी ज्यादा था। इसके अलावा 72 सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर, 31 सीटों पर तीसरे नंबर और 30 सीटों पर इससे भी नीचे रही थी, जबकि 51 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई थी।

2019 में किस गठबंधन का कैसा था प्रदर्शन?  
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 351, कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 90 और सपा-बसपा के गठबंधन को 15 सीटें मिली थीं।

भाजपा को अकेले मिला था बहुमत
2019 में भाजपा 303 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अकेले ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े (272) को पार कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। डीएमके को 24, तृणमूल कांग्रेस को 22 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed