{"_id":"58d059f94f1c1be7431a3349","slug":"sp-will-not-comment-on-yogi-adityanath-government-for-six-months-sp-leader-naresh-agarwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने तक योगीराज पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी सपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छह महीने तक योगीराज पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी सपा
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Mar 2017 04:08 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी( सपा) ने तय किया है कि पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार को छह महीने का समय देना चाहती है। सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा है कि अभी उसके कामकाज पर कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की नई सरकार को प्रशासनिक छवि दिखानी होगी। सपा चाहती है कि उत्तर प्रदेश को भाजपा ने चुनाव से पहले जितने वायदे किए हैं, वे सभी वायदे निभाए जाएं। अग्रवाल ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट में किसानों को कर्जा माफ हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सपा सरकार की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी ने कहा कि देश की जीडीपी को लेकर मोदी सरकार ने आठ प्रतिशत का दावा किया था मगर यह अब लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक समय सिर्फ दो सांसद थे। लेकिन अब उसकी ताकत बढ़ गई है। भाजपा को समझना चाहिए कि सत्ता कभी स्थायी नहीं होती। यह बात उन्हें समझना चाहिए और जनता के लिए काम करना चाहिए।