फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP Rajya Sabha Candidate Dhanraj Nathwani's Assets: Affidavit Reveals Details of His Crores-Worth Property

UP: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी के पास कितने करोड़ की संपत्ति? हलफनामे में सामने आई जानकारी

Wed, 30 Sep 2026 07:50 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Sep 2026 07:50 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने दोनों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है। अब उनकी संपत्ति की जानकारी सामने आई है। 
 

विज्ञापन
SP Rajya Sabha Candidate Dhanraj Nathwani's Assets: Affidavit Reveals Details of His Crores-Worth Property
सपा उम्मीदवार धनराज नाथवानी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी ने अपने नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र में उनकी संपत्ति की जानकारी सामने आई है। वह 105 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। 

विज्ञापन


शपथपत्र के मुताबिक, नाथवानी के पास करीब 77.75 करोड़ रुपए की चल और 27.67 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इस तरह उनके नाम कुल संपत्ति करीब 105.42 करोड़ रुपए है। धनराज नथवानी ने अपने नाम पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी करवा रखी है, साथ ही उन्होंने 55 करोड़ 75 लाख 56 हजार 450 रुपये बॉन्ड में निवेश किए हैं। 
विज्ञापन


पत्नी की संपत्ति धनराज से अधिक
दिलचस्प बात यह है कि संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे कहीं आगे हैं। शपथपत्र के अनुसार, नाथवानी की पत्नी के नाम करीब 211.10 करोड़ रुपए की चल और 53.59 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। यानी दोनों की घोषित संपत्ति को जोड़ें तो यह राशि करीब 370 करोड़ रुपए तक पहुंचती है। धनराज नाथवानी की संपत्ति के ब्योरे में एक और खास बात सामने आती है। करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति घोषित करने के बावजूद उनके या उनकी पत्नी के नाम कोई कार दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथवानी ने अपने नाम करीब 1.62 करोड़ रुपये के आभूषण घोषित किए हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 8.54 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के आभूषण हैं। शपथपत्र में दर्ज आयकर संबंधी विवरण भी खासा उल्लेखनीय है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक धनराज नाथवानी की घोषित आय में एक साल में बड़ा इजाफा दर्ज हुआ है। जहां एक अवधि में उन्होंने करीब 7.27 करोड़ रुपए की आय घोषित की थी, वहीं बाद की अवधि में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 19.61 करोड़ रुपए हो गया।

इसके पहले 2023-24 में उनकी घोषित आय करीब 6.60 करोड़ रुपए बताई गई थी। दूसरी ओर, उनकी पत्नी की घोषित आय में कमी दर्ज हुई है। उपलब्ध विवरण के मुताबिक उनकी पत्नी ने 2025-26 में करीब 2.37 करोड़ रुपए और अगली अवधि में करीब 1.48 करोड़ रुपए की आय घोषित की।

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं धनराज नाथवानी
धनराज नाथवानी कारोबारी और कॉरपोरेट जगत के साथ खेल प्रशासन में भी सक्रिय रहे हैं। उन्हें गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर भी पहचान मिली है। उनके पिता परिमल नाथवानी गुजरात फुटबॉल एसोसिएशन से जुड़े हैं। धनराज नाथवानी रिलायंस समूह से भी जुड़े रहे हैं और उनकी उम्मीदवारी ने राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ कारोबारी जगत का ध्यान भी खींचा है।

सपा के दूसरे राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने भी अपने चुनावी शपथपत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। उपलब्ध विवरण के मुताबिक उनके पास करीब 14.61 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 4.61 करोड़ रुपए से अधिक की चल और करीब 9.99 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। उन पर करीब 99.86 लाख रुपए की देनदारी भी बताई गई है।


रामगोपाल यादव के संपत्ति ब्योरे में सोने के आभूषण और हथियार भी शामिल हैं। उनके नाम करीब 610 ग्राम सोने के आभूषण दर्ज हैं। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध उनके पुराने चुनावी हलफनामे के रिकॉर्ड में अमेरिका निर्मित .30 कार्बाइन, जर्मनी निर्मित .32 बोर आर्मिनियस रिवॉल्वर और एक .22 बोर ब्रनो राइफल का भी उल्लेख मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed