{"_id":"5de8f6e98ebc3e54a13409f1","slug":"sp-mtop-eating-onions-what-is-the-compulsion-to-eat-it-says-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज की बढ़ती कीमतों पर आजम खान का तंज, कहा- बंद करो खाना, ऐसी क्या मजबूरी है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्याज की बढ़ती कीमतों पर आजम खान का तंज, कहा- बंद करो खाना, ऐसी क्या मजबूरी है
Thu, 05 Dec 2019 06:10 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 05 Dec 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हुए कहा कि प्याज खाना बंद करो, इसे खाने की क्या मजबूरी है? हमारे जैन भाई प्याज नहीं खाते। उसी प्रकार हमें भी प्याज, लहसुन और मांस खाना बंद कर देना चाहिए, सब कुछ बच जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने उदहारण देते हुए कहा कि एक रानी ने एक बार कहा था अगर उनके पास रोटी नहीं है तो उन्हें केक खाने दो।
Azam Khan,Samajwadi Party: Stop eating onions, what is the compulsion to eat it? Our Jain brothers don't eat. Stop eating onions,stop eating garlic, stop eating meat, everything will be saved. A Queen had once said 'if they don't have bread then let them eat cake.' pic.twitter.com/Vvus05GUYl
— ANI (@ANI) December 5, 2019विज्ञापन
दरअसल, प्याज की बढ़ती कीमतों से इस समय देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। जहां पिछले महीने बाजारों में प्याज की कीमत 50-60 रुपये किलो थी, वहीं अब इसकी कीमत 160 रुपये किलो तक पहुंच गई है और आने वाले कुछ दिनों में कीमत घटने के आसार कम ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन