फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP chief Akhilesh Yadav demands 12 seats in Maharashtra poll in IndiAlliance

Maharashtra Polls: 'समाजवादी पार्टी को 12 सीटें चाहिए', महाराष्ट्र में MVA के सामने अखिलेश यादव ने रखी डिमांड

Sat, 19 Oct 2024 03:51 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 03:51 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी के सामने 12 सीटों की डिमांड रखी है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने 12 सीटें मांगी है, दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav demands 12 seats in Maharashtra poll in IndiAlliance
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से 12 सीटें मांगी हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश सिंह यादव ने शनिवार को उत्तर महाराष्ट्र के धुले जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां उनके मौजूदा विधायक हैं और उन निर्वाचन क्षेत्रों में भी जहां उन्हें लगता है कि वे मजबूत हैं।
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है समाजवादी पार्टी
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने राज्य में 12 सीटें मांगी है, उन्होंने आगे कहा कि दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की तरफ से स्थापित उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन के इंडिया ब्लॉक की एक प्रमुख दल है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


'महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा'
वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि- बीजेपी को हराना जरूरी है क्योंकि हमारे देश की जो संस्कृति है वह मिली जुली संस्कृति है। महाराष्ट्र का संदेश देश की राजनीति को बदलने वाला संदेश होगा।
 


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र में, तीन दल - शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे), कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) - जो विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक का भी हिस्सा हैं, एमवीए गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) महायुति गठबंधन के तौर पर राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed