फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Southern Railway revises EMU schedule following full lockdown on Sundays In Tamil Nadu Latest News Update

Train Schedule: कोरोना के खतरे के बीच उपनगरीय ट्रेनों का संशोधित शेड्यूल जारी, रेलवे ने यात्रियों से की खास अपील

Fri, 07 Jan 2022 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 07 Jan 2022 10:01 PM IST
सार

यात्रियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करते हुए दक्षिण रेलवे ने कहा कि लोगों को भीड़भाड़ से बचना चाहिए और ट्रेनों में चढ़ते-उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना चाहिए।

विज्ञापन
Southern Railway revises EMU schedule following full lockdown on Sundays In Tamil Nadu Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू के अलावा हर रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया है। इसके मद्देनजर दक्षिण रेलवे की चेन्नई डिविजन ने रविवार के लिए उपनगरीय ट्रेनों का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। दक्षिण रेलवे ने उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों से कोरोना प्रोटोकॉल को मानने और रेलवे का सहयोग करने की अपील की है। 

विज्ञापन


रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, रविवार को 113 इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) सेवाएं चेन्नई सेंट्रल-अरक्कोनम सेक्शन के बीच चलेंगी। इसी तरह चेन्नई सेंट्रल-गुम्मिडीपुंडी ट्रैक पर 60, चेन्नई बीच-वेलाचेरी एमआरटीएस सेक्शन में 36 और चेन्नई बीच-चेंगलपेट सेक्शन में 120 सेवाएं चलाई जाएंगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ईएमयू स्पेशल को अवादी-पट्टाबीराम मिलिट्री साइडिंग 'ई' डिपो, पट्टाबीराम-पट्टाबीराम मिलिट्री 'ई' साइडिंग डिपो के बीच भी संचालित किया जाएगा। इस तरह रविवार को कुल मिलाकर 343 ट्रेन सेवाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन


यात्रियों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करते हुए दक्षिण रेलवे ने कहा कि लोगों को भीड़भाड़ से बचना चाहिए और ट्रेनों में चढ़ते-उतरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना चाहिए। यात्रियों को यात्रा के दौरान और स्टेशन परिसर में भी सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बुधवार को रात के कर्फ्यू और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया था। यह पाबंदियां 6 जनवरी से प्रभावी हो गई हैं और 20 जनवरी तक लागू रहेंगी। गुरुवार तक तमिलनाडु में कोरोना के कुल 27,67,432 मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिन यहां कोरोना के 6,983 मामले सामने आए थे और 11 मरीजों की मौत हुई थी। राज्य में अब तक कोरोना की वजह से 36,825 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed