फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   South Sudan: Women raped 'as reward for fighters'

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा, दक्षिण सूडान में 'वेतन के बदले रेप की इजाजत'

Sat, 12 Mar 2016 12:57 PM IST
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:57 PM IST
सार

  • सेना को खुली छूट
  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में खुलासा
  • 5 साल पहले ही आजाद हुआ देश
  • उठा ले जाते हैं जनता की संपत्ति

विज्ञापन
South Sudan: Women raped 'as reward for fighters'
सुडान आर्मी - फोटो : Getty Images

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट का कहना है कि दक्षिणी सूडान की सेना से जुड़े लड़ाकों को वेतन के बदले महिलाओं का बलात्कार करने की इजाजत दी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक एक जांच में पता चला है कि दक्षिणी सूडान के यूनिटी राज्य में पिछले साल 1,300 महिलाओं का बलात्कार किया गया।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि सेना आम लोगों की हत्याएं और बलात्कार करती है जो युद्ध अपराध के बराबर है। वहीं दक्षिणी सूडान की सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है कि उसकी सेना आम लोगों को निशाना बनाती है, लेकिन उसका कहना है कि इस मामले में जांच हो रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति सल्वा कीर के एक प्रवक्ता एटेनी वे एटेनी ने बीबीसी को बताया, "हम नियमों के अनुसार काम करते हैं।" संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़ाके 'जो कर सकते हो करो, जो ले जा सकते हो ले जाओ' समझौते के तहत काम करते हैं और यही समझौता उन्हें वेतन के बदले महिलाओं और लड़कियों को साथ ले जाने और उनका बलात्कार करने की इजाजत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर में दमघोंट दिया गया

South Sudan: Women raped 'as reward for fighters'
सुडान समस्या - फोटो : BBC

रिपोर्ट के मुताबिक लड़ाके आम लोगों के मवेशी और निजी संपत्ति भी ले जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयुक्त जैद राद अल हुसैन का कहना है कि दक्षिणी सूडान में जितने बड़े पैमाने पर यौन हिंसा होती है वो दुनिया में सबसे जघन्य मानवाधिकारों के हनन में शामिल है। एक महिला ने बताया कि उसकी आंखों से सामने उनके पति को मौत के घाट उतार दिया गया और फिर उनकी 15 साल की बेटी के साथ 10 सैनिकों ने बलात्कार किया।

वहीं एमनेस्टी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 60 से ज्यादा लड़कों और पुरुषों का सरकारी बलों के एक कंटेनर में दमघोंट दिया गया। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि सरकारी बल और उनसे जुड़े लड़ाके लड़कियों का सामूहिक बलात्कार करते हैं और आम लोगों को टुकड़ों में काट देते हैं। रिपोर्ट में विरोधी लड़ाकों पर भी मानवाधिकार के हनन के आरोप लगाए गए हैं।

दक्षिणी सूडान में दिसंबर 2013 में गृह युद्ध शुरू हुआ जब राष्ट्रपति कीर ने अपने उपराष्ट्रपति रीक माशर को पद से हटा दिया था और उन पर तख्तापलट की कोशिशों करने का आरोप लगाया। माशर ने इन आरोपों से इनकार किया लेकिन तभी से उन्होंने सरकार से लड़ने के लिए एक विद्रोही सेना बना ली। तब से दोनों गुटों के संघर्ष में दसियों हजार लोग मारे गए हैं और बीस लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed