{"_id":"5bc5bd0cbdec22698e6eaa18","slug":"south-india-s-first-airport-radio-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में दक्षिण भारत का पहला ‘एयरपोर्ट रेडियो’, यात्रा को सुरीला बनाने का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में दक्षिण भारत का पहला ‘एयरपोर्ट रेडियो’, यात्रा को सुरीला बनाने का दावा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Tue, 16 Oct 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
airport radio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (जीएचआईएएल) ने मंगलवार को दक्षिण भारत में हवाई अड्डे पर पहला रेडियो शुरू किया। कंपनी ने यह रेडियो यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर ‘यात्री अहम है’ (#पैसेंजर इज प्राइम) कार्यक्रम के तहत शुरू किया है।
विज्ञापन
जीएचआईएएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘मिर्ची एयरपोर्ट रेडियो’ एक चौबीसों घंटे चलने वाला रेडियो है। यह सिर्फ हवाई अड्डे पर अपनी सेवाएं देगा। इसका मकसद यात्रियों को एक सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है। कंपनी ने इसे टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के रेडियो मिर्ची के साथ मिलकर शुरू किया है।
विज्ञापन
जीएचआईएएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसजीके किशोर ने कहा, ‘यह हमारे हवाई अड्डे पर यात्रियों के अनुभव को और अच्छा बनाने के लगातार प्रयासों में से एक है। हवाईअड्डे पर रेडियो का विचार हमारे ‘#पैसेंजर इज प्राइम’ पहल का हिस्सा है।किशोर ने उम्मीद जतायी कि यात्री इस पहल का स्वागत करेंगे। यह उनकी यात्रा को सुरों से सजाने में मदद करेगा।
विज्ञापन