फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   South Africa to follow up on arrest of Gupta brothers in India

India-South Africa: कारोबारी अजय गुप्ता और बहनोई की न्यायिक हिरासत पर द. अफ्रीका सक्रिय; पहचान की पुष्टि बाकी

Sun, 26 May 2024 07:51 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जोहान्सबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जोहान्सबर्ग Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 May 2024 07:51 AM IST
सार

Gupta Brothers in India: भारतीय मूल के अतुल, अजय और राजेश गुप्ता पर पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ करीबी संबंधों के जरिए दक्षिण अफ्रीका में अरबों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। 2018 में जुमा को राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद तीनों और उनके परिवार दुबई भाग गए थे।

विज्ञापन
South Africa to follow up on arrest of Gupta brothers in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तराखंड के देहरादून की एक अदालत ने बिल्डर यतेंद्र साहनी की आत्महत्या के मामले में दक्षिण अफ्रीकी कारोबारी अजय गुप्ता और उसके बहनोई शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी पक्षी की ओर से कोर्ट में दी गई जमानत याचिका पर आदेश अभी लंबित है। उधर, दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि वह भारत सरकार से बातचीत करेगा, क्योंकि गुप्ता बंधुओं पर वहां की सरकारी कंपनियों से अरबों रुपये लूटने का भी आरोप है। 

विज्ञापन


भारतीय मूल के परिवार से ताल्लुक रखने वाले अतुल, अजय और राजेश गुप्ता पर पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ करीबी संबंधों के जरिए दक्षिण अफ्रीका में अरबों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। 2018 में जुमा को राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद तीनों और उनके परिवार दुबई भाग गए थे। इसके बाद 2023 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने राजेश और अतुल के प्रत्यर्पण के दक्षिण अफ्रीका के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया। गुप्ता बंदुओं ने आईटी, मीडिया और खनन के क्षेत्रों में एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया हुआ था। दक्षिण अफ्रीका में उनकी संपत्ति को जब्त कर लिया गया था। 
विज्ञापन


इस बीच, भारतीय मीडिया ने शनिवार को उत्तराखंड में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता की गिरफ्तारी की सूचना दी। बिल्डर ने अपने सुसाइड नोट में उनका नाम लिया था। देहरादून की एक अदालत ने शनिवार को यतेंद्र साहनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दोनों कारोबारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह वही अजय गुप्ता है, जो अपने भाइयों अतुल और राजेश के साथ दक्षिण अफ्रीका से भाग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दक्षिण अफ्रीका के न्याय विभाग के प्रवक्ता क्रिस्पिन फिरी ने कहा, जस्टिस एंड करेक्शनल सर्विसेज ने भारत में दो गुप्ता बंधुओं अजय और अनिल की गिरफ्तारी पर ध्यान दिया है। हमारा गिरप्तारी वारंट राजेश और अतुल गुप्ता के लिए था। फिर भी सत्यापन के लिए भारत में उच्चायुक्त के जरिए से औपचारिक प्रक्रियाएं चल रही हैं।दक्षिण अफ्रीका में अगले हफ्ते होने वाले आम चुनावों से पहले जोहान्सबर्ग में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए न्याय मंत्री रोनाल्ड लामोला ने इस बात की पुष्टि की कि सरकार को गुप्ता परिवार के सदस्यों की भारत में गिरफ्तारी की जानकारी है। 


बिल्डर आत्महत्या प्रकरण एसीजेएम कोर्ट में दोनों को किया गया पेश
देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को साहनी का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर चर्चित उद्योगपति अजय गुप्ता और उसके बहनोई अनिल गुप्ता को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कारोबारी और उसके बहनोर्न को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी पक्ष की ओर से दी गई जमानत याचिका पर निर्णय अभी कोर्ट में लंबित है। इससे पहले पुलिस आरोपियों को कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका मेडिकल कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed