फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sons fight over last rites of converted Christianity woman Fulai Dhabade in Maharashtra

महाराष्ट्रः ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला के अंतिम संस्कार पर विवाद, दो भाई आपस में भिड़े

Sat, 21 Nov 2020 06:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 21 Nov 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Sons fight over last rites of converted Christianity woman Fulai Dhabade in Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला के अंतिम संस्कार को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया।  फुलाई धबाडे नाम की महिला की मौत के बाद जहां छोटे बेटे ने महिला को ईसाई धर्म के अनुसार दफ्ना दिया वहीं बड़े बेटे ने हिंदू धर्म के अनुसार प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कुछ साल पहले महिला, महिला का पति और छोटे बेटे ने ईसाई धर्म अपना लिया था वहीं उसके बड़े बेटे ने अपना धर्म न बदलते हुए हिंदू धर्म को ही अपनाने का फैसला किया। हाल में ही 18 नवंबर को महिला की मौत हो गई और इसके बाद अंतिम संसकार को लेकर विवाद होने लगा। दोनों भाई आपस में उलझ गए। मामले को बढ़ता देख समझौता के लिए पुलिस को  सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अपने हिसाब से दोनों भाइयों को समझाने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी, फिर गांव के लोगों को बुलाया गया और फैसला हुआ कि महिला को उसके धर्म के अनुसार ही दफनाया जाएगा, लेकिन बड़े बेटे ने इसपर आपत्ति जताई और विवाद करने लगा। अंत में गांव के लोगों और पुलिस ने बड़े बेटे को समझा-बुझाकर इस बात के लिए राजी किया कि वह अपनी मां का हिंदू धर्म के अनुसार प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर दे। और अंत में महिला के बड़े बेटे ने हामी भर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed