फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia said, Government is harming the Parliament

शीत सत्र: सोनिया बोलीं- संसद को नुकसान पहुंचा रही है सरकार, जेटली ने किया पलटवार

Mon, 20 Nov 2017 06:16 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
Sonia said, Government is harming the Parliament
फाइल फोटो

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए उस पर संसद के शीत सत्र को बेवजह नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी को भी निशाने पर लिया है। वे सोमवार को यहां कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


पढ़ें: अदालतों तक पहुंच रहे जीएसटी से जुड़े मामले, नई टैक्स व्यवस्था समझने में जुटे जज
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अहंकार से ग्रस्त मोदी सरकार ने बिना किसी ठोस कारण के संसद के शीत सत्र को नुकसान पहुंचा कर भारत के संसदीय लोकतंत्र पर गहरा आघात किया है। मालूम हो कि परंपरागत तौर पर संसद का शीत सत्र नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होता है और दिसंबर के तीसरे हफ्ते में खत्म होता है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार इस सत्र को छोटा रखना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की योजना के अनुसार यह सत्र दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होगा और 10 दिन तक चलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने जीएसटी के बहाने भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। जीएसटी को त्रुटिपूर्ण प्रणाली करार देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसे लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी। 

पढ़ें: दिसंबर के पहले सप्ताह में राहुल बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, निर्विरोध चुने जाने की संभावना

जीएसटी से पहले लागू की गई नोटबंदी के कारण लाखों लोगों को कष्ट झेलना पड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के योगदान को मिटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार बलपूर्वक इतिहास को बदलने की कोशिश कर रही है। 

वित्त मंत्री जेटली ने सोनिया के आरोप को बताया बेबुनियाद

Sonia said, Government is harming the Parliament
Arun Jaitely

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद के शीत सत्र को नुकसान पहुंचाने के सोनिया गांधी के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि पहले भी चुनाव के कारण सत्र को छोटा किया गया है। खुद कांग्रेस सरकारें कई बार ऐसा कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2011 में संसद के सत्र में कटौती की थी। इससे पहले भी चुनाव के कारण ऐसा किया जा चुका है। यह परंपरा रही है कि जब भी चुनाव होते हैं तो उस दौरान संसद के सत्र में कटौती की जाती है। 

उन्होंने कहा कि संसद का शीत सत्र होगा और उसमें कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो जाएगी। कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासनकाल में सबसे भ्रष्ट सरकार चलाई, जबकि मोदी अब तक की सबसे ईमानदार सरकार चला रहे हैं। सच को जबरदस्ती झूठ कहने से वह झूठ नहीं हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed