फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi will meet in Congress top brass and Congress party dissenters soon

Congress Party: असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं से मिलने को राजी हुईं सोनिया गांधी, कल बुलाई बैठक

Fri, 18 Dec 2020 12:19 AM IST
दीप्ति मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 18 Dec 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi will meet in Congress top brass and Congress party dissenters soon
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी में चल रहे अंदरूनी घमासान को रोकने और नए अध्यक्ष के चुनाव की चुनौतियों का हल निकालने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं की शनिवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में सोनिया गांधी पार्टी के 23 असंतुष्ट नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव में घमासान को थामने के लिहाज से इस पहल को बेहद अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, 19 दिसंबर की बैठक में नेता साफ-साफ आगे के रोडमैप के बारे में बात कर सकते हैं, ऐसी चर्चा है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में पार्टी नए अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है। इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, 23 नेताओं के समर्थन में पार्टी के कुछ और नेता आ गए हैं और वे सोनिया गांधी से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी के अंदर शीर्ष स्तर पर नेतृत्व संकट का असर अब राज्यों तक पड़ने लगा है और फिर से पुराने विवाद सामने आने लगे हैं। राजस्थान में भी एक बार फिर सियासी संकट नए सिरे से उभरने की खबरें आने लगी हैं।
विज्ञापन


इसमें कमलनाथ की होगी अहम भूमिका
सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ इन नेताओं की मुलाकात की भूमिका तैयार करने में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यममंत्री कमलनाथ की अहम भूमिका है और 19 दिसंबर की इस प्रस्तावित बैठक में वह भी शामिल होंगे। कमलनाथ ने कुछ दिनों पहले ही सोनिया से मुलाकात की थी। पत्र लिखने वाले नेताओं में शामिल एक नेता ने बातचीत में इसकी पुष्टि की है कि उन्हें सोनिया से मुलाकात के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया से कुछ ऐसे नेता भी मिल सकते हैं, जो लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। हालांकि, वे पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के उपस्थित रहने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। हालांकि, इस ताजा घटनाक्रम में प्रियंका की भी अहम भूमिका मानी जा रही है।

सोनिया से मुलाकात के बाद सुलह की गुंजाइश 
सूत्रों का कहना है कि  असंतुष्ट नेताओं की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सुलह की गुंजाइश बढ़ सकती है।बता दें कि गत महीने में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल समेत कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के लिए सक्रिय अध्यक्ष होने और व्यापक संगठनात्मक बदलाव करने की मांग की थी। इसे कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी नेतृत्व और खासकर गांधी परिवार को चुनौती दिए जाने के तौर पर लिया। कई नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।


इन नेताओं की पार्टी की आलोचना
बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ प्रदेशों के उप चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आजाद और सिब्बल ने पार्टी की कार्यशैली की खुलकर आलोचना की थी और इसमें व्यापक बदलाव की मांग की थी। इसके बाद वे फिर से कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed