{"_id":"5f424eb7f510e63899011776","slug":"sonia-gandhi-said-all-together-choose-new-chief-does-not-want-to-fulfill-the-responsibilities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की सोनिया गांधी की खबरें झूठी: रणदीप सिंह सुरजेवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की सोनिया गांधी की खबरें झूठी: रणदीप सिंह सुरजेवाला
Sun, 23 Aug 2020 08:10 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 23 Aug 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर का खंडन किया है। रविवार देर शाम सुरजेवाला ने कहा कई कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की सोनिया गांधी की खबरें झूठी हैं।
विज्ञापन
Reports of Sonia Gandhi resigning from the post of Congress interim president are false: Randeep Singh Surjewala, Congress spokesperson to ANI (file pic) pic.twitter.com/mBhOLLaYd0
— ANI (@ANI) August 23, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि कांग्रेस में सोनिया गांधी का अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूरा हो चुका है और पार्टी अब नए सिरे से अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार है। इसी दिशा में सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक भी होनी है। हालांकि बैठक से पहले कांग्रेस के कई नेता और पूर्व मंत्रियों समेत 23 लोगों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में कई बदलाव करने की मांग की है और साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
इससे पहले कुछ न्यूज चैनल के हवाले से कहा जा रहा था कि सोनिया गांधी ने इस पत्र का संज्ञान लिया है और उसपर अपनी बात रखी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेताओं के एक समूह द्वारा लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए कहा है कि उन सभी को एक साथ मिलकर एक नया प्रमुख खोजना चाहिए क्योंकि वह जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करना चाहती हैं।
अपनी पहचान गुप्त रखते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 10 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा उनसे फिर से संगठन की बागडोर संभालने का अनुरोध करने पर गांधी ने कहा था कि उन्हें एक बार फिर से पार्टी का नेतृत्व करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
अपनी पहचान गुप्त रखते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 10 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा उनसे फिर से संगठन की बागडोर संभालने का अनुरोध करने पर गांधी ने कहा था कि उन्हें एक बार फिर से पार्टी का नेतृत्व करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।