फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sonia gandhi road show will be eleven kilometers long

काशी में 11 किमी लंबा होगा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रोड शो

Wed, 27 Jul 2016 05:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 27 Jul 2016 05:53 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi road show will be eleven kilometers long

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के काशी में दो अगस्त को प्रस्तावित रोड शो का रूट मैप तैयार कर लिया गया है। करीब 11 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान वह रास्ते में पड़ने वाली अमर शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी करेंगी। सोनिया के रोड शो की सफलता के लिए मंगलवार को रणनीति तैयार कर ली गई। बुधवार से जनसंपर्क अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन


लखनऊ में मंगलवार को हुई कांग्रेस के रणनीतिकारों की बैठक के बाद सोनिया के रोड शो के लिए बनाए गए तीनों रूट चार्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और एसपीजी के पास भेज दिए गए हैं। एसपीजी की जिस पर सहमति होगी, उसी मार्ग पर सोनिया का रोड शो होगा। दो अगस्त को होने वाले रोड शो की रूपरेखा लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र, मंडल चुनाव प्रभारी राजेश पति त्रिपाठी और विधायक अजय राय की मौजूदगी में तय की गई।
विज्ञापन


करीब 15 हजार से अधिक बाइक सवार युवा तरना में सोनिया की अगवानी करेंगे। इसके बाद दिन के करीब 12:30 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगी। वहां चारों धर्मों के धर्मगुरु सोनिया को शुभकामनाएं देंगे। वेद ऋचाओं की गूंज के बीच सर्किट हाउस से रोड शो शुरू होगा। अंधरापुल से चौकाघाट, गोलगड्डा से पीलीकोठी, विशेश्वरगंज होते हुए रोड शो मैदागिन पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी की प्रतिमा का करेंगी माल्यार्पण

sonia gandhi road show will be eleven kilometers long

वहां चौराहे पर सोनिया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद लहुराबीर में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो आगे बढ़ेगा। फिर मलदहिया से इंग्लिशिया लाइन-कैंट तिराहे पर पं. कमला पति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोड शो का समापन किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने बताया कि रूट मैप एआईसीसी को भेज दिया गया है। एसपीजी जल्द ही रोड शो के रूट का निर्धारण करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दो अगस्त को रोड शो के बाद बाबा सर्वार्थ सिद्धि योग में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगी। उस दिन भौमवती अमावस्या है, इसलिए गंगा स्नान और दर्शन का विशेष योग रहेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोनिया दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हो सकती है। इसके अलावा संकट मोचन और काशी के कोतवाल काल भैरव का दर्शन करने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed