{"_id":"5fd060d98ebc3e3b6e55be21","slug":"sonia-gandhi-birthday-sonia-gandhi-turns-74-today-pm-narendra-modi-wishes-her-birthday-greetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonia Gandhi Birthday: 74 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sonia Gandhi Birthday: 74 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
Wed, 09 Dec 2020 11:00 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 74 वर्ष की हो गई हैं। उनका जन्म नौ दिसंबर, 1946 को लुसियाना, इटली में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी और लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।'
Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi Ji. May God bless her with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2020
विज्ञापन
किसान आंदोलन के चलते नहीं मनाएंगीं जन्मदिन
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना वायरस संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के निर्देशानुसार पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर किसी जश्न का आयोजन नहीं करें। कोरोना संकट के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।