फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi birthday, She turns 71 today

71 साल की हुईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी समेत कई सीनियर नेताओं ने किया विश

Sat, 09 Dec 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 09 Dec 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi birthday,  She turns 71 today
सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। वो आज(9 दिसंबर) को 71 साल की हो जाएंगी। इस मौके पर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए सोनिया को शुभकामनाएं दीं । कांग्रेस ने कहा कि एक मां, नेता, दोस्त और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के 10 जनपथ पर सोनिया का जन्मदिन मना रहे हैं।

विज्ञापन

 


इस मौके पर पीएम मोदी ने भी ट्विटर पर सोनिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई, उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। गौरतलब है कि आज गुजरात में पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने लिखा कि समर्पण,त्याग,बलिदान व विषम परिस्थितियों में असीम साहस का परिचय देने वाली मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी सोनिया गांधी की अच्छी सेहत की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी। इसके अलावा मेघालय के सीएम मुकुल संगमा, सीनियर नेता शरद यादव आदि ने भी सोनिया को विश किया।

पढें: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- क्या हमें हर घर से अफजल पैदा करना है?

ऐसे में कांग्रेस दफ्तर को भी खूब सजाया गया है। देखना यह होगा कि गुजरात चुनाव के नतीजे सोनिया के लिए कैसा तोहफा लाते हैं। 
 
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed