फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi best as Congress Pasty President now, Says Manish Tewari

राहुल को कमान सौंपने के बीच मनीष तिवारी बोले- अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी सर्वश्रेष्ठ

Thu, 27 Feb 2020 11:45 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 27 Feb 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi best as Congress Pasty President now, Says Manish Tewari
मनीष तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के कई नेता जहां राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं वहीं कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी की राय अलग है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी ही पार्टी के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं।

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के अधिकतर नेताओं ने 73 साल की सोनिया गांधी को ही पार्टी अध्यक्ष के रूप में काम करने पर सहमति जताई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस से राजनीति शुरू करने के साथ लगभग 40 साल से कांग्रेस से जुड़ा हुआ हूं। मेरे युवा कांग्रेस के दिनों के कई साथी भी राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व में अहम पदों पर हैं। उनसे चर्चा के दौरान मैंने यह महसूस किया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी को भविष्य में भी देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मनीष तिवारी ने कहा कि अधिकतर नेता उन्हें पार्टी अध्यक्ष के लिए सबसे अच्छे विकल्प के रूप में देख रहे हैं। वहीं नेताओं ने सोनिया गांधी के अनुभव और उनके नेतृत्व की सराहना भी की है।

राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाने पर यह बोले तिवारी
राहुल गांधी के पार्टी का अध्यक्ष बनने के बारे में पूछे जाने पर मनीष तिवारी ने कहा कि इसको लेकर दूसरा अनुमान क्यों रखे। राहुल गांधी ने जो किया है वह बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने दूसरों को दोष दिए बिना पार्टी की हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए खुद पार्टी प्रमुख के रूप में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद पर रहने के लिए नेताओं से लगातार अपील के बावजूद इस्तीफा दे दिया था।


बता दें कि 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी ने 2017 में राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंप दी थी। हालांकि राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी का दावा करते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed