{"_id":"5f77602f8ebc3ec5f1251aad","slug":"son-of-karnataka-cm-bs-yediyurappa-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र कोराना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र कोराना वायरस से संक्रमित
Fri, 02 Oct 2020 10:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के छोटे बेटे और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। विजयेंद्र ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रुटीन जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'नियमित जांच के दौरान मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और इस रोग के मुझमें लक्षण नहीं है। मैंने खुद को अन्य लोगों से पृथक कर लिया है।'
विज्ञापन
विजयेंद्र ने ट्वीट किया, 'हाल ही में मेरे संपर्क में आये सभी लोगों से मैं एहतियात बरतने और सुरक्षित रहने का अनुरोध करता हूं।' उनके पिता येदियुरप्पा अगस्त में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और वह कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे, जिसके बाद वह ठीक हो गए थे।
विज्ञापन