{"_id":"580e9a514f1c1bcd75bc2db4","slug":"son-killed-his-mother-in-land-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने लाठी मारकर बूढ़ी मां की ली जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने लाठी मारकर बूढ़ी मां की ली जान
ब्यूरो/अमर उजाला, जहानाबाद (पीलीभीत)
Updated Tue, 25 Oct 2016 05:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Getty images
बगवा गांव में एक पुत्र ने वृद्ध मां की लाठी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के बगवा गांव निवासी धनका देवी (70) के चार बेटे आसेराम, भागीरथ, आनंद प्रसाद और घनश्याम हैं। पति की मौत के बाद वृद्धा ने 40 बीघा जमीन का बंटवारा चारों बेटों में कर दिया था। कुछ दिन पूर्व वृद्धा ने अपने हिस्से की आठ बीघा जमीन छोटे बेटे घनश्याम को दे दी। इस बात से बड़ा बेटा भागीरथ नाराज रहता था।
विज्ञापन
रविवार की रात सबसे बड़े बेटे आसेराम का अपने पुत्र राकेश से कुछ विवाद हो गया, जिस पर दोनों कहासुनी करते हुए मां के पास आ गए। शोर सुनकर पीछे से भागीरथ भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि शोरगुल के बीच भागीरथ ने लाठी से वृद्ध मां धनका देवी के सिर पर जोरदार वार कर दिया और भाग निकला।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल धनका देवी वहीं गिर गई। छोटा पुत्र घनश्याम उन्हें लेकर तुरंत परेवा वैश्य चौकी पहुंचा। हालत गंभीर देख चौकी इंचार्ज ने एनसीआर दर्ज कर उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय धनका देवी की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन