फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Son had died four days ago, blind parents kept calling, when police reached home...

Telangana: चार दिन पहले मर चुका था बेटा, अंधे माता-पिता लगाते रहे आवाज, पुलिस घर पहुंची तो...

Tue, 29 Oct 2024 06:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: बशु जैन Updated Tue, 29 Oct 2024 06:01 PM IST
सार

ब्लाइंड्स कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपती अपने 30 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। दोनों को दिखाई नहीं देता है तो बेटा ही सारे काम करता था। चार दिन पहले अचानक बेटे की मौत हो गई। मगर अंधे माता-पिता को इस बारे में पता नहीं चला।

विज्ञापन
Son had died four days ago, blind parents kept calling, when police reached home...
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हैदराबाद में एक बुजुर्ग दंपती चार दिन तक अपने बेटे के शव के साथ रहे। भोजन-पानी के लिए वे उसे लगातार आवाज लगाते रहे। कभी खाना मांगा तो कभी पानी देने के लिए पुकारा, मगर हर बार उनकी आवाज पर बेटे की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आती भी कैसे क्योंकि अपने जिगर के जिस टुकड़े से वो मदद मांग रहे थे, उसकी सांसें तो चार दिन पहले ही थम चुकी थीं। माता-पिता देख नहीं सकते थे और उनको बेटे की मौत का अंदाजा नहीं था। जब बेटे का शव सड़ने लगा और घर से बदबू उठी तो पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद जब पुलिस घर पहुंची तो हालात देखकर सब चौंक गए। 

विज्ञापन


हैदराबाद के नागोले पुलिस स्टेशन के अधिकारी सूर्य नायक ने बताया कि ब्लाइंड्स कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपती अपने 30 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। दोनों को दिखाई नहीं देता है तो बेटा ही सारे काम करता था। चार दिन पहले अचानक बेटे की मौत हो गई। मगर अंधे माता-पिता को इस बारे में पता नहीं चला। उन्होंने बेटे को खाने और पानी के लिए आवाजें लगाईं, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जब घर से बदबू उठी तो पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लगता है युवक की मौत चार-पांच दिन पहले नींद में हो गई थी। पुलिस जब घर पहुंची तो दंपती अर्ध-बेहोशी की हालत में थे। उन्हें बचाया गया और भोजन-पानी दिया गया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शहर में रहने वाले दंपती के बड़े बेटे को इसकी सूचना दी गई। उसको माता-पिता की देखभाल की जिम्मेदारी सौंप दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed