फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some people served free tea and some gave up to discount on clothes this is how PM Modi birthday celebrated

PM Modi: किसी ने फ्री में पिलाई चाय तो कहीं कपड़ों पर मिली 50% तक छूट, गुजरात में ऐसे मनाया गया पीएम का जन्मदिन

Sun, 17 Sep 2023 05:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Sep 2023 05:51 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह पर लोगों को मुफ्त चाय पिलाई। हर आने जाने वाले यात्रियों और अन्य स्थानीय लोगों को चाय पिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। विशेष रूप से बनाये गए स्टाल में बैठाकर लोगों का स्वागत किया गया और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 

विज्ञापन
Some people served free tea and some gave up to discount on clothes this is how PM Modi birthday celebrated
गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों को चाय पिलाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा ने इस दिन से 'सेवा सप्ताह'  शुरू करते हुए विशेष योजनाओं के सहारे उनका जन्मदिन मनाने की योजना बनाई है।  प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में कोई यात्रियों को मुफ्त चाय पिलाकर अपने नेता  मोदी का जन्मदिन मना रहा है तो व्यापारी कपड़ों पर 20% से 50% तक की छूट ऑफर कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन का उपहार दे रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर जगह-जगह पर लोगों को मुफ्त चाय पिलाई। हर आने जाने वाले यात्रियों और अन्य स्थानीय लोगों को चाय पिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। विशेष रूप से बनाये गए स्टाल में बैठाकर लोगों का स्वागत किया गया और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 
विज्ञापन


सूरत पक्षिम विधानसभा के विधायक पूर्णेश मोदी ने अपने विस्तार क्षेत्र की 100 से अधिक प्रतिष्ठानों पर कपड़ों और अन्य वस्तुओं की खरीद पर 20 से 50 प्रतिशत की छूट दी। उनकी अपील पर क्षेत्र के समस्त दुकान वालों ने भी अपनी दुकानों पर लोगों को विशेष छूट दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता यजुवेंद्र दुबे ने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे राज्य में जोरशोर के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थान स्थान पर स्वास्थ्य कैम्प लगाकर पीएम का जन्मदिन मनाया जा रहा है। सूरत स्टेशन पर कमल युवा शक्ति संघ द्वारा चाय वितरण किया गया। मोदी के लिए लिखी गयी शुभकामनाओं वाले गुब्बारे हवा में उड़ाए गए। पूर्व शहर प्रमुख नितिन भाई भजियावाला के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रम कर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed