फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some parties spreading misinformation on SIR EC not scared of baseless allegations of double voting vote chori

ECI: 'कुछ दल SIR पर गलत सूचना फैला रहे, हम दोहरे मतदान और वोट चोरी के निराधार आरोपों से नहीं डरते', सीईसी बोले

Sun, 17 Aug 2025 04:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Aug 2025 04:01 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने रविवार को नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विपक्ष के सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हर सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन
Some parties spreading misinformation on SIR EC not scared of baseless allegations of double voting vote chori
SIR Row - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मकसद मतदाता सूचियों में सभी कमियों को दूर करना है। यह गंभीर चिंता का विषय है कि कुछ दल इसके बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं। यह बात कांग्रेस समेत विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों की ओर से कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ चुनावी राज्य बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' शुरू करने के दिन आया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने आरोपों को निराधार बताया
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने दोहरे मतदान और 'वोट चोरी' के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी हितधारक पारदर्शी तरीके से एसआईआर को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह गंभीर चिंता का विषय है कि कुछ दल और उनके नेता बिहार में SIR के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं। चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों से बिहार में मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का आग्रह करता है। अब भी 15 दिन बाकी हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ECI Live: 'चुनाव आयोग के लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं, सभी समान', SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त की दो-टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनाव आयोग के दरवाजे सभी के लिए खुले'
उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। बूथ स्तर के अधिकारी और एजेंट पारदर्शी तरीके से मिलकर काम कर रहे हैं।' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग राजनीतिक दलों के बीच भेदभाव नहीं कर सकता। सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दल चुनाव प्राधिकरण के समक्ष समान हैं। उन्होंने कहा, 'अगर 45 दिनों के भीतर चुनाव याचिकाएं दायर नहीं की जातीं और वोट चोरी के आरोप लगाए जाते हैं, तो यह भारतीय संविधान का अपमान है।'


'दोहरे मतदान और 'वोट चोरी' के निराधार आरोपों से नहीं डरते'
ज्ञानेश कुमार ने जोर देकर कहा कि न तो चुनाव आयोग और न ही मतदाता दोहरे मतदान और 'वोट चोरी' के निराधार आरोपों से डरते हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग कुछ लोगों की ओर से की जा रही राजनीति की परवाह किए बिना सभी वर्गों के मतदाताओं के साथ दृढ़ रहेगा। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन और 'वोट चोरी' से जुड़े कांग्रेस के आरोपों पर अपना हमला तेज कर दिया है।

राहुल ने फिर बोला हमला
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि अब पूरा देश जान गया है कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलीभगत करके चुनावों की चोरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिए मतदाताओं के नाम जोड़कर और हटाकर बिहार विधानसभा चुनावों की चोरी करने की उनकी साजिश में उन्हें कामयाब नहीं होने देगी। वह बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में अपनी 1,300 किलोमीटर लंबी 'मतदाता अधिकार यात्रा' के शुभारंभ अवसर पर सासाराम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed