फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social Media in 2016 from PM Modi and Rahul Gandhi to Timur

Year Ender 2016: मोदी-राहुल-तैमूर सोशल मीडिया पर छाए

Thu, 29 Dec 2016 09:02 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
 Social Media in 2016 from PM Modi and Rahul Gandhi to Timur

इस साल सोशल मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, क्रिकेटर मोहम्मद शमी तथा ‘तैमूर’ तक के बारे में विभिन्न तरह के व्यंग्य और विविध तरह की चर्चाओं से भरा रहा। वर्ष 2016 में विमुद्रीकरण सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले मुद्दों में से एक रहा। 8 नवंबर को इसकी घोषणा के बाद ट्विटर सहित समूचे सोशल मीडिया पर तरह-तरह के संदेशों की बाढ़ आ गई। एटीएम और बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइनों पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर इस्तेमाल करने वाले साहिल शाह ने कहा, ‘पता नहीं लाइन एटीएम के बाहर लगी है या शिरडी में।’

विज्ञापन


एक संदेश में फ्रांस की रानी मैरी एंटोनिएट की पेंटिंग पर मोदी का चेहरा लगा दिया गया और उस पर कैप्शन में लिखा था ‘मोदी एंटोनिएट।’ इसमें कहा गया, ‘जिनके पास नोट नहीं हैं, उन्हें प्लास्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।’ कार्तिक नाम के एक व्यक्ति ने लिखा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद एक घंटे के भीतर आए संदेशों से पता चलता है कि बेरोजगारी काले धन से बड़ी समस्या है।
विज्ञापन


हाल में क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर सोशल मीडिया में हमला बोला गया जब उन्होंने अपनी पत्नी हसीन जहां की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की जिसमें वह बिना बाजू वाले कपड़े पहने हुए थीं। उनसे कहा गया कि वह सुनिश्चित करें कि उनकी पत्नी हिजाब में नजर आएं। हालांकि, सोशल मीडिया पर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, गीतकार जावेद अख्तर और उनके अभिनेता पुत्र फरहान सहित अन्य कई लोग शमी के बचाव में सामने आए। कैफ ने ट्वीट कर कहा कि टिप्पणियां बहुत ही शर्मनाक हैं। मोहम्मद शमी का पूरा समर्थन करिए। इस देश में और भी बड़े मुद्दे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल भर सोनम गुप्ता बेवफा बनी रहीं!

 Social Media in 2016 from PM Modi and Rahul Gandhi to Timur

इसी तरह बॉलीवुड कलाकार करीना कपूर और सैफ अली खान द्वारा अपने नवजात बेटे का नाम ‘तैमूर’ रखे जाने पर सोशल मीडिया में उन पर खूब हमला बोला गया। लोगों ने कहा कि ‘तैमूर’ ने 14वीं सदी के अंत में भारत पर हमला किया था। उन्होंने इन कलाकारों की फिल्मों का बहिष्कार करने का आह्वान किया तथा तैमूर की तुलना हिटलर और ओसामा बिन लादेन से की। कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया और लिखा कि महाराष्ट्र सरकार को जगहों के नाम बदलने की जगह प्राथमिक के आधार पर तैमूर अली खान का नाम बदलना चाहिए।

कोलकाता के रेडियो जॉकी मीर अफसर अली सोशल मीडिया पर तब निशाने पर आ गए जब उन्होंने क्रिसमस की बधाई दी। उन्हें कहा गया कि किसी मुसलमान को क्रिसमस नहीं मनाना चाहिए और न ही इसकी बधाई देनी चाहिए। इस साल सोशल मीडिया पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी खूब हमला बोला गया और उनका मजाक भी उड़ाया गया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलने के लिए सोशल मीडिया का खूब सहारा लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग मफलरमैन कहते हैं) ने ट्विटर पर दिल्ली में सर्दी आने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ठंड आ गई है। मफलर निकल आया है। आप भी अपना ख्याल रखें। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपना रेफ्रीजरेटर खराब होने की शिकायत कर दी। सुषमा ने ट्वीट किया कि भाई मैं रेफ्रीजरेटर के मामले में मदद नहीं कर सकती। मैं संकट में फंसे लोगों के मामले निपटाने में व्यस्त हूं। ‘सोनम गुप्ता’ और उसके ‘बेवफा’ होने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed