फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Social activist Trupti Desais ban on entry into Shirdi till December 11 in Maharashtra

महाराष्ट्र: सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के शिरडी में प्रवेश पर 11 दिसंबर तक लगी रोक

Thu, 10 Dec 2020 03:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Dec 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
Social activist Trupti Desais ban on entry into Shirdi till December 11 in Maharashtra
सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई - फोटो : ANI

सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के महाराष्ट्र के शिरडी में प्रवेश पर 11 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि शिरडी साईं बाबा मंदिर के अधिकारियों ने कुछ बोर्ड लगाए थे, जिन पर श्रद्धालुओं से सभ्य तरीके के कपड़े पहनने को कहा गया था। देसाई द्वारा इन बोर्डों को हटाने की धमकी दिए जाने के बाद उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (शिरडी क्षेत्र) गोविंद शिंदे ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए देसाई को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे निकटवर्ती अहमनगर जिले के शिरडी में आठ दिसंबर मध्यरात्रि से 11 दिसंबर मध्यरात्रि तक प्रवेश नहीं करने के लिए कहा गया है। इससे पहले एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान तृप्ति देसाई ने बताया था कि साईं बाबा मंदिर प्रशासन द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। साथ ही उन्होंने जो नोटिस दिया है, वो भी तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन


तृप्ति ने कहा कि इस नियम को जल्द से जल्द हटा देना चाहिए। यदि ये नियम नहीं हटाया गया तो देश के अन्य मंदिरों में भी इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। तृप्ति के अनुसार, अगर ये नियम लागू रहता है तो मंदिरों में चेजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। ऐसे में महिलाओं के साथ लूट की घटना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed