{"_id":"5cf0add5bdec22074e013fbd","slug":"smriti-irani-the-youngest-minister-in-prime-minister-narendra-modi-s-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मंत्रिमंडल की औसत उम्र 59 साल, स्मृति ईरानी सबसे युवा मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी मंत्रिमंडल की औसत उम्र 59 साल, स्मृति ईरानी सबसे युवा मंत्री
Fri, 31 May 2019 10:03 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 31 May 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी, रामविलास पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मोदी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। पीएम मोदी समेत टीम के कुल 58 सदस्यों ने शपथ ली।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व राजनाथ सिंह समेत 24 काबीना मंत्री, 24 राज्यमंत्री और 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद 43 वर्षीय स्मृति ईरानी सबसे युवा मंत्री हैं। वहीं, रामविलास पासवान सबसे उम्रदराज मंत्री हैं।
विज्ञापन
2019 के मंत्रिमंडल की औसत आयु 59 साल है जबकि मोदी सरकार के पिछले मंत्रिमंडल की औसत आयु 62 साल थी। इससे कहा जा सकता है कि नई सरकार अपेक्षाकृत युवा है। 51-60 साल के बीच 16 मंत्री हैं वहीं 60-70 साल के 28 और 71-75 साल के बीच 2 मंत्री हैं।
विज्ञापन
अनुराग सिंह ठाकुर 44 साल, मनसुख मंडाविया और संजीव कुमार बालियान 46 साल और 47 साल के किरेन रिजिजू सबसे कम उम्र के मंत्रियों में शामिल हैं।
पहली बार मंत्री बने रामेश्वर तेली और देबाश्री चौधरी दोनों 48-48 साल के हैं। भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान 73 साल की आयु वाले सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। तकरीबन यही आयु थावर चंद गहलोत की है और संतोष कुमार गंगवार 71 साल के हैं।