फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani Slams Congress NC Said Passing the proposal for Article 370 is a mentality to break the country

BJP on Jammu-Kashmir: 'धारा 370 के लिए प्रस्ताव पास करना देश तोड़ने की मानसिकता', स्मृति ईरानी की खरी-खरी

Thu, 07 Nov 2024 12:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Nov 2024 12:49 PM IST
सार

मुद्दे का महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि इन राज्यों में आदिवासियों की बड़ी संख्या निवास करती है। झारखंड में भाजपा गठबंधन और जेएमएम गठबंधन लगातार आदिवासी समुदाय पर दांव लगाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Smriti Irani Slams Congress NC Said Passing the proposal for Article 370 is a mentality to break the country
स्मृति ईरानी - फोटो : X/@BJP

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अनेक दल लगातार भारतीय संविधान का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद भी इसको दोबारा वापस लाने के लिए कांग्रेस गठबंधन के द्वारा जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में प्रस्ताव पास करना देश को तोड़ने की मानसिकता दिखाता है। इस अनुच्छेद के निरस्त होने से जम्मू-कश्मीर के दलितों-आदिवासियों को आरक्षण सहित अनेक अधिकार मिले हैं, लेकिन इसे वापस लाने की इंडिया गठबंधन की सोच दलितों-आदिवासियों के विरुद्ध है। 

विज्ञापन


मुद्दे का महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों पर भी असर
इस मुद्दे का महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि इन राज्यों में आदिवासियों की बड़ी संख्या निवास करती है। झारखंड में भाजपा गठबंधन और जेएमएम गठबंधन लगातार आदिवासी समुदाय पर दांव लगाए हुए हैं। 
विज्ञापन


प्रस्ताव देश की एकता के विरुद्ध
स्मृति ईरानी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि यह प्रस्ताव देश की एकता के विरुद्ध है। इस अनुच्छेद की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की एक नई धारा बही है। महिलाओं और आदिवासियों के जीवन स्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन धारा 370 को वापस लाने की बात करना महिलाओं के भी विरुद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास के एजेंडे को भ्रमित करने की कोशिश
भाजपा नेत्री का आरोप है कि इस प्रस्ताव में आम जनों को जो अधिकार देने की बात कही है, वे पहले ही जम्मू-कश्मीर में लोगों को दी जा चुकी हैं। इसके बाद भी इस तरह का प्रस्ताव लाना विकास के एजेंडे को भ्रमित करने की कोशिश है। बीजेपी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन के नेताओं को महाराष्ट्र और झारखंड में भी इस मुद्दे को उठाने की चुनौती दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed