फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani slammed Arvind Kejriwal in a virtual rally for opening liquor stores and promising Nasha Mukt Punjab news in Hindi

स्मृति ईरानी का आरोप: भाजपा मंदिर बनवा रही है, अरविंद केजरीवाल खोल रहे शराब की दुकानें

Fri, 04 Feb 2022 04:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Feb 2022 04:55 PM IST
सार

पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर पूरे चरम पर है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को एक वर्चुअल रैली की और पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादों पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Smriti Irani slammed Arvind Kejriwal in a virtual rally for opening liquor stores and promising Nasha Mukt Punjab news in Hindi
वर्चुअल रैली को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शराब की दुकानें खोलीं जो यह सिद्ध करता है कि लाभ के लिए वह किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। मैं सभी से पूछना चाहती हूं कि एक बहन की कल्पना कीजिए जो शराब की दुकान के पास से जा रही हो और सुरक्षा, सम्मान की उम्मीद करती हो। उसके संघर्ष के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा मंदिर का निर्माण करवा रही है और केजरीवाल सरकार शराब की दुकानें खोल रही है। तिलक नगर में आपको दो गुरुद्वारों के बीच में शराब की दुकान मिल जाएगी। धर्म की एक गरिमा होती है जिसका केजरीवाल सरकार उल्लंघन कर रही है और इसके बाद वह नशा मुक्त पंजाब का वादा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed