फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti Irani says Farmers bill will make farmers of India Aatmanirbhar

किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे विधेयक, कांग्रेस पार्टी सुधार के खिलाफ : स्मृति ईरानी

Wed, 23 Sep 2020 09:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 23 Sep 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani says Farmers bill will make farmers of India Aatmanirbhar
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

किसानों से संबंधित विधेयकों के खिलाफ उठ रही आवाजों को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सवाल उठाए हैं। ईरानी ने कहा कि ये विधेयक किसानों को सशक्त बनाने के लिए हैं और उनके हितों की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि ये विधेयक किसानों को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि ये विधेयक किसानों को उनकी उपज के मुक्त व्यापार की अनुमति देते हैं, किसानों की जमीन सुरक्षित रखते हैं और इस बात को सुनिश्चित करते हैं कि व्यापारी अधिकतम तीन दिन में किसान को भुगतान करे। फिर, विपक्ष इन विधेयकों का विरोध क्यों कर रहा है। 
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर अपने छह साल के कार्यकाल में नरेंद्रम मोदी ने देश के हित के लिए काम किए हैं, न कि राजनीतिक फायदों के लिए। साल 2014 और 2019 में उन्होंने भारत के मध्यम वर्ग (मिडिल क्लास) को मुक्त बनाने का वादा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस सुधार नहीं चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) व्यवस्था को लेकर चिंतित नहीं है। उनकी एकमात्र चिंता यह है कि मोदी सरकार सुधार क्यों ला रही है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपने 10 साल के शासन के दौरान भी कांग्रेस स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं कर सकी। मोदी सरकार ने रिपोर्ट को लागू किया और डेढ़ गुना अधिक एमएसपी दी है। किसान सम्मान निधि योदना के तहक 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 90 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी गई है।

उन्होंने कहा,हमारे विधेयकों में तीन मुख्य बातें हैं। एक किसान अपनी उपज पूरे देश में कहीं भी और किसी को भी बेच सकता है और कीमत किसान तय करेगा। व्यापारी को तीन दिन के अंदर किसान को भुगतान करना होगा। समझौते में किसान की जमीन न बेची जा सकती है न ही गिरवी रखी जा सकती है। किसी भी स्थिति में जमीन से रिकवरी नहीं की जा सकती है।   


ईरानी ने कहा कि यूपीए के समय में और एनडीए के समय में एमएसपी में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा, 'कृषि मंत्री ने फसलों की एमएसपी जारी कर दी है। हमने संसद में एमएसपी घोषित कर दी है। देश के किसानों से यह हमारा वादा है। मोदी सरकार ने घोषणा की है कि हम एपीएमसी एक्ट को नहीं छुएंगे और मंडी व एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed