फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smriti irani daughter Zoish irani engaged with arjun bhalla photo social media

खड़ूस सास बनीं स्मृति ईरानी: बेटी ने की सगाई तो दामाद को दे डाली धमकी, अर्जुन भल्ला...झेलने के लिए तैयार रहो

Sun, 26 Dec 2021 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Dec 2021 08:51 AM IST
सार

एंगेजमेंट की तस्वीर को स्मृति ईरानी ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि स्मृति ने जुबीन ईरानी से शादी की है और उनके 2 बच्चे हैं। बेटे का नाम जोर ईरानी है। वहीं बेटी का नाम जोइश ईरानी है।  

विज्ञापन
Smriti irani daughter Zoish irani engaged with arjun bhalla photo social media
स्मृति ईरानी की बेटी ने की सगाई - फोटो : Instagram

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार राजनीति की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी के कारण। दरअसल, स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी ने अपने दोस्त अर्जुन भल्ला के साथ एंगेजमेंट कर ली है। एंगेजमेंट की तस्वीर को स्मृति ईरानी ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि स्मृति ने जुबीन ईरानी से शादी की है और उनके 2 बच्चे हैं। बेटे का नाम जोर ईरानी है। वहीं बेटी का नाम जोइश ईरानी है। 

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने खुद सुनाई नई खुशखबरी 
स्मृति ईरानी ने सगाई की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन को बहुत शानदार तरीके से लिखा। रिश्ता तय होते ही स्मृति अपने दामाद को मजाकिया अंदाज में चेतावनी देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने दामाद के बारे में लिखा कि ये पोस्ट उस शख्स के लिए जिसने हम लोगों का दिल ले लिया है। हमारे पागलों से भरे परिवार में आपका स्वागत है। आपको एक फादर इन लॉ के तौर पर एक क्रेजी शख्स से मुलाकात करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं मेरी जैसी बुरी सास से भी सामना करना होगा। आपको मेरी ओर से ऑफिशियल वार्निंग। गॉड ब्लेस।
विज्ञापन


दोस्त अर्जुन ने घुटने के बल बैठकर पहनाई रिंग
स्मृति द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जोइश दोस्त अर्जुन भल्ला ने घुटने के बल बैठकर भल्ला घुटने के बल बैठकर जोइश को एंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों रोंमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बधाइयों का सिलसिला जारी
स्मृति ईरानी द्वारा पोस्ट साझा करने के बाद से ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। अभिनेत्री मौनी राय, दिव्या सेथ शाह और एकता कपूर ने बधाई दी है। एकता कपूर ने अलग ही अंदाज में विश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed