फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Smart window glass installed in New Delhi-Howrah Rajdhani Train

नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी में लगा स्मार्ट विंडो शीशा, तेज धूप व अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव

Thu, 11 Feb 2021 07:17 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Feb 2021 07:17 AM IST
सार

  • पॉलिमर डिस्पसर्ड लिक्विड क्रिस्टल आधारित शीशा को पारदर्शी व अपारदर्शी सुविधा अनुसार किया जा सकेगा।
  • निजता के साथ ही इस तकनीक से तेज धूप व अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव भी होगा

विज्ञापन
Smart window glass installed in New Delhi-Howrah Rajdhani Train
नई दिल्ला-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रेनों में अब स्मार्ट सफर के लिए हो जाए तैयार। अब एक क्लिक में आप खिड़कियों से धूप का सेवन कर सकेंगे तो दूसरे ही क्लिक में कोच में बाहरी लोगों की नजर से बच सकेंगे। दरअसल रेलवे ने ट्रेनों में पॉलिमर डिस्पसर्ड लिक्विड क्रिस्टल आधारित शीशा खिड़कियों में पर्दे की जगह लगाना शुरू कर दिया है। इसकी खासियत है कि इसे अपनी सुविधा के अनुसार यात्री पारदर्शी बना सकेंगे। 

विज्ञापन


पॉलिमर डिस्पसर्ड लिक्विड क्रिस्टल आधारित स्वीच से लैस इस नई तकनीक के सहारे यात्रा के दौरान ट्रेन के मुसाफिर विंडों को पारदर्शी रखना है या नहीं यह खुद निर्धारित करेंगे। इस तकनीक से यात्रियों की प्राइवेसी, तेज धूप व अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाव भी होगा। नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में इसे बतौर पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इसे लेकर रेलवे यात्रियों से एक फीडबैक भी लेगा। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस नई तकनीक आधारित विंडों की खासियत को लेकर बुधवार को एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने कहा है कि आधुनिक तकनीक से नई सुविधाए देने की दिशा में एक और शुरुआत करते हुए हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में स्मार्ट विंडो सिस्टम लगाया गया है। इसके द्वारा यात्री सिर्फ एक स्विच की मदद से विंडों के शीशे को अपनी सुविधानुसार पारदर्शी या अपरारदर्शी बना सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुरक्षा कारणों से रेलवे ने ट्रेन के कोच में लगे पर्दे को हटा रहा है। ऐसी स्थित में यात्रियों को रात के वक्त शीशे से आने वाली लाइट व गर्मी के दिनों में सूर्य की तेज किरण से परेशान होना पड़ता था। इस स्मार्ट विंडों के लग जाने से जहां यात्रियों निजता बरकरार रहेगी वहीं सुविधा अनुसार कोच में बाहर से रौशनी का प्रबंधन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed