फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sleuths of Anti Corruption Bureau, ACB,raided the residence of Erva Balaraju Nagaraju, Tehsildar of Keesara in Medchal Malkajgiri district and recovered 1 crore cash

तेलंगानाः तहसीलदार के घर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, एक करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

Sat, 15 Aug 2020 03:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 15 Aug 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Sleuths of Anti Corruption Bureau, ACB,raided the residence of Erva Balaraju Nagaraju, Tehsildar of Keesara in Medchal Malkajgiri district and recovered 1 crore cash
एसीबी का छापा - फोटो : ANI

तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने राज्य के मेडचल-मलकजगिरी जिले में एक स्थानीय राजस्व अधिकारी (तहसीलदार) के घर पर छापा मारा। छापे में एसीबी के अधिकारियों ने वहां से 1.1 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की है। जिले के केसरा क्षेत्र के प्रभारी मंडल अधिकारी इरवा बलाराजू नागराजू को शहर के एएस राव नगर में उनके किराए के आवास पर रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

विज्ञापन


छापे में एक ग्राम अधिकारी और दो रियल एस्टेट एजेंट सहित तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया। नकदी में 100 और 500 के नोटों के बंडल बरामद हुए। सामने आई तस्वीर में एक नीले रंग का बैग है, जो 500 के नोटों के बंडल से भरा हुआ है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नागराजू ने 28 एकड़ भूमि के एक विवाद को निपटाने के लिए दो करोड़ की रिश्वत ली। सूत्रों के अनुसार उनके घर से 1.1 करोड़ की नकदी के अलावा सोना भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही जमीन के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भ्रष्टाचार के कई आरोपों के बाद राज्य के राजस्व विभाग में सुधार करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed