फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian skydiver Shital Mahajan sets new record for jumping in front of Mt Everest from 21,500 ft

Skydiver Shital Mahajan: 21,500 फीट से छलांग लगाकर शीतल महाजन बनीं दुनिया की पहली महिला, बनाया नया रिकॉर्ड

Wed, 15 Nov 2023 12:20 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 12:20 AM IST
सार

भारती के चौथे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने 13 नवंबर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने वाले हिस्से में स्काइडाइविंग पूरी की। 

विज्ञापन
Indian skydiver Shital Mahajan sets new record for jumping in front of Mt Everest from 21,500 ft
Indian skydiver Shital Mahajan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की प्रसिद्ध 'स्काइडाइवर' शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला बनकर एक नई उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


भारती के चौथे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने 13 नवंबर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने वाले हिस्से में स्काइडाइविंग पूरी की। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी बांटी खुशी
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'मैंने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फुट से अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और कालापत्थर 17,444 फुट / 5,317 मीटर की उच्चतम ऊंचाई पर उतरी। मैं सबसे अधिक ऊंचाई वाले स्काइडाइव लगाने वाली पहली महिला बन गई हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले 11 नवंबर को, महाजन ने 5,000 फुट एजीएल (जमीनी स्तर से ऊपर) से 17,500 फुट की ऊंचाई पर अपनी पहली छलांग लगाई थी, और वह न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध ‘स्काइडाइवर’ वेंडी स्मिथ के साथ विमान में उनके प्रशिक्षक के रूप में काम करते हुए सयांगबोचे हवाई अड्डे पर 12,500 फुट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक उतरी थीं।


महाजन ने एवरेस्ट क्षेत्र में उच्च ऊंचाई वाले स्काईडाइव की एक उल्लेखनीय श्रृंखला पूरी की है। इससे पहले 11 नवंबर को, महाजन ने 5,000 फीट एजीएल (जमीनी स्तर से ऊपर) से 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपनी पहली छलांग लगाई थी और न्यूजीलैंड के प्रसिद्ध स्काइडाइवर वेंडी स्मिथ के साथ विमान में उनके प्रशिक्षक के रूप में काम करते हुए सयांगबोचे हवाई अड्डे पर 12,500 फीट की ऊंचाई पर सफलतापूर्वक उतरी थीं। 

12 नवंबर को, महाजन ने स्काईडाइविंग लीजेंड कैमरावूमन वेंडी एलिजाबेथ स्मिथ और नादिया सोलोविएवा के साथ आठ हजार फीट से स्यांगबोचे हवाई अड्डे पर भारतीय ध्वज के साथ झंडा फहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed