फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six persons killed in landslides in Karnataka

Karnataka: कर्नाटक में दिल दहलाने वाली घटना, भूस्खलन में मासूम सगी बहनों सहित छह की मौत

Tue, 02 Aug 2022 06:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: Amit Mandal Updated Tue, 02 Aug 2022 06:04 PM IST
सार

दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्य से रिपोर्ट की गई एक अन्य घटना में दो बहनों के अवशेष एक साथ हाथ पकड़े हुए पाए गए, क्योंकि उनके घर पर एक पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया था। 

विज्ञापन
Six persons killed in landslides in Karnataka
Landslide (fiel pohto) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटनाओं में उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ जिलों में भूस्खलन में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल तालुक के मुत्तल्ली में एक घर पर पहाड़ी का एक हिस्सा गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्य आई एक अन्य घटना में दो बहनों के शरीर एक साथ हाथ पकड़े हुए पाए गए, क्योंकि उनके घर पर एक पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया था। 

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों के शवों को निकाला गया। कुसुमाधार की बेटियां श्रुति (11 वर्ष की आयु) और ज्ञानश्री (6) सोमवार को हुई इस त्रासदी में जान गंवाने वालों में से थीं। सुब्रमण्या में सोमवार की शाम से भारी बारिश हो रही थी। शाम करीब सात बजे तेज आवाज सुनाई दी। घर के बरामदे में किताब पढ़ रही श्रुति यह सोचकर घर के अंदर भागी कि आवाज वहीं से आई होगी। ज्ञानश्री भी घर के अंदर दौड़ी। 
विज्ञापन


इसी दौरान घर पर पहाड़ी गिर गई। रसोई में व्यस्त भाई-बहनों की मां यह सोचकर घर के बाहर आ गई कि बच्चे बाहर होंगे। रास्ते में एक पेड़ गिर गया और पानी ओवरफ्लो हो रहा था, बचावकर्मी तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने बताया कि बारिश ने भी अभियान में बाधा डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed