{"_id":"619d75aa099a984a2d733209","slug":"six-people-were-injured-with-crude-bombs-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: टीएमसी के दो गुट आपस में भिड़े, खूब चले देसी बम, छह घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: टीएमसी के दो गुट आपस में भिड़े, खूब चले देसी बम, छह घायल
Wed, 24 Nov 2021 04:43 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Nov 2021 04:43 AM IST
सार
झड़प में छह लोग घायल हो गए और घायलों को इलाज के लिए सूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुए संघर्ष में देसी बम भी फेंगे गए। इसमें करीब छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक घटना दुबराजपुर थाना क्षेत्र के गारा-पदुमा गांव की है, जब प्रखंड विकास अधिकारी के कार्यालय से एक टीम सरकारी आवास योजना के संबंध में सर्वेक्षण के लिए इलाके का दौरा कर रही थी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि संघर्ष के दौरान देसी बम फेंके गए साथ ही आग के गोलों का भी उपयोग हुआ, इसमें छह लोग घायल हो गए और घायलों को इलाज के लिए सूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो आग्नेयास्त्र जब्त किए गए हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। इस मामले पर टीएमसी का भी बयान आया है।
तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने कहा कि पार्टी किसी भी तरह से हिंसा में शामिल नहीं है। यह कोई राजनीतिक झड़प नहीं थी, पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।