{"_id":"5d3934a88ebc3e6d0179cbd7","slug":"six-month-old-baby-died-in-patna-delhi-spicejet-flight-child-was-suffering-from-heart-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट के विमान में छह महीने के बच्चे की मौत, इलाज के लिए आ रहे थे दिल्ली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पाइसजेट के विमान में छह महीने के बच्चे की मौत, इलाज के लिए आ रहे थे दिल्ली
Thu, 25 Jul 2019 10:18 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
स्पाइसजेट (फाइल फोटो)
पटना से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान के अंदर छह महीने के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा दिल की बीमारी से पीड़ित था। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि परिवार बच्चे के इलाज के लिए दिल्ली आ रहा था।
विज्ञापन
Sanjay Bhatia, DCP, IGI Airport, Delhi: A six-month old baby died on-board a Patna-Delhi SpiceJet flight, today. The child was suffering from a heart disease. The family was travelling to Delhi for the child's medical treatment. pic.twitter.com/rFAcifWMWv
— ANI (@ANI) July 25, 2019विज्ञापन
बच्ची का परिवार स्पाइसजेट के विमान एसजी 8481 में उसके इलाज के लिए सवार था। बच्ची की पहचान रचिता कुमारी के तौर पर हुई है। उसके पिता राजेंद्र राजन बेगूसराय जिले के बरौनी ब्लॉक के निंगा गांव के रहने वाले हैं। रचिता जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी और उसका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन