फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six members of the same family were found dead in their home in Odisha

ओडिशा में एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए

Thu, 12 Nov 2020 12:26 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बलांगीर (ओडिशा)
पीटीआई, बलांगीर (ओडिशा) Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 12 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Six members of the same family were found dead in their home in Odisha
मृत शरीर

ओडिशा के बलांगीर जिले में बुधवार को एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। इनमें चार बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


पुलिस दल ने पटनागढ़ पुलिस थानाक्षेत्र के सनरापाड़ा गांव के एक घर से बुलु जानी (50), उनकी पत्नी ज्योति (48) और उनके दो बेटों एवं दो बेटियों के शव बरामद किए। बच्चों की उम्र दो साल से 12 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन



पटनागढ़ पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक के. प्रियंका रौत्रे ने कहा कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच के तहत घर की पड़ताल की ताकि घटना के कारणों एवं परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का पता उस समय चला, जब स्थानीय लोगों ने लंबे समय से घर को अंदर से बंद पाया और पुलिस को सूचना दी।


अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोरंजन प्रधान ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष दल गठित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed