{"_id":"5fcaadde07a7166d105195dc","slug":"six-man-arrest-with-1525-kg-explosive-and-6-thousand-detonators-in-meghalaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघालय में 1525 किलो विस्फोटक 6 हजार डेटोनेटर जब्त, छह गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेघालय में 1525 किलो विस्फोटक 6 हजार डेटोनेटर जब्त, छह गिरफ्तार
Sat, 05 Dec 2020 03:15 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, शिलांग।
एजेंसी, शिलांग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक व डेटोनेटर के साथ पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया, विस्फोटक होने की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात अभियान चलाया था।
विज्ञापन
इस दौरान लाडरिमबाई पुलिस चौकी के अंतर्गत केगोंग में कार से 250 किलो विस्फोटक (दो हजार जिलेटिन छड़े) और एक हजार लाइव डेटोनेटर और फ्यूज के आठ रोल मिले। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सहायक पुलिस महानिरीक्षक जीके इंगराई ने बताया, गिरफ्तार लोगों से मिली जानकारी के बाद खलीहरियट में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 1275 किलो विस्फोटक (10.200 जिलेटिन छड़े) और 5000 डेटोनेटर मिले।
विज्ञापन
अभियान के दौरान कुल 1525 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक कानून तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।