फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Six children rescued 73 arrested from brothel bjp leader

Meghalaya: भाजपा नेता पर वेश्यालय चलाने का आरोप, फार्महाउस से रेस्क्यू किए गए छह नाबालिग, 72 गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 09:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 23 Jul 2022 09:46 PM IST
सार

वेस्ट गारो हिल्स जिले (East Garo Hills) के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मिलिटेंट से नेता बने मारक (Barnard N Marak) के स्वामित्व वाले फार्महाउस रिंपू बागान (Rinpu Bagan) पर छापा मारा गया। 

विज्ञापन
Six children rescued 73 arrested from brothel bjp leader
भाजपा नेता बर्नार्ड मारक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेघालय के तुरा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन.मारक (Barnard N.Marak) द्वारा कथित रूप से चलाए जा रहे एक 'वेश्यालय' से छह बच्चों को रेस्क्यू (Rescue) किया गया और इस मामले में 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


भाजपा नेता के स्वामित्व वाले फार्महाउस पर छापेमारी
वेस्ट गारो हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मिलिटेंट से नेता बने मारक के स्वामित्व वाले फार्महाउस रिंपू बागान पर छापा मारा गया। 
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि हमने छह नाबालिंगों (चार लड़कों और दो लड़कियों) को रेस्क्यू किया है, जो रिंपू बागान में अस्वच्छ कमरों के अंदर बंद पाए गए। उन्होंने  बताया कि बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) को सौंप दिया गया है। कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


400 शराब की बोतलें और 500 से ज्यादा अप्रयुक्त कंडोम बरामद
सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान 400 शराब की बोतलें और 500 से ज्यादा इस्तेमाल न किए हुए कंडोम बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 73 लोगों को 'नापाक गतिविधियों' में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फार्महाउस में 30 छोटे कमरे हैं। 

उन्होंने बताया कि यह वहीं जगह है जहां एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था और इस संबंध में फरवरी 2022 में एक मामला भी दर्ज किया गया था। 

भाजपा नेता ने वेश्यालय चलाने के आरोप से इनकार किया 
गारो ट्राइबल ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के निर्वाचित सदस्य मारक ने बयान में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पर छापेमारी के लिए हमला किया है और 'वेश्यालय' चलाने के आरोप से इनकार किया है। 

मेरी छवि खराब करने का हताशापूर्ण प्रयास : मारक
उन्होंने दावा किया, "मुख्यमंत्री हताश हो रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वह अपनी दक्षिण तुरा सीट भाजपा से हार रहे हैं। राजनीतिक प्रतिशोध में मेरे फार्महाउस पर छापेमारी मेरी छवि को खराब करने का हताशापूर्ण प्रयास है।"


पुलिस ने बताया कि मारक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। भाजपा, सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस का हिस्सा है, जिसका नेतृत्व संगा की पार्टी एनपीपी कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed