{"_id":"63c177a485a67e344f369de2","slug":"six-bangladeshi-nationals-including-four-women-arrested-in-alipurduar-west-bengal-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: चार महिलाओं समेत छह बाग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और रेलवे ई-टिकट बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: चार महिलाओं समेत छह बाग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड और रेलवे ई-टिकट बरामद
Fri, 13 Jan 2023 08:54 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:54 PM IST
सार
रेलवे अधिकारी के मुताबिक अलीपुरद्वार जंक्शन की रेलवे सुरक्षा बल के टीम ने कुछ लोगों को संदिग्ध स्थिति में देखा। जब उनसे पुछताछ की गई तो वे वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
छह बाग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल के अलिपुरद्वार रेलवे स्टेशन में रेलवे सुरक्षा बलों ने नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरूष हैं। पूछताछ में जब वे वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारी के मुताबिक अलीपुरद्वार जंक्शन की रेलवे सुरक्षा बल के टीम ने कुछ लोगों को संदिग्ध स्थिति में देखा। जब उनसे पुछताछ की गई तो वे वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इनमें चार महिलाएं और दो पुरूष थे। कुछ समय बाद बाद ही उन्होंने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान, उनके पास से फर्जी भारतीय आधार कार्ड, दो मोबाइल फोन और ट्रेन नंबर 13174 (कंचनजंघा एक्सप्रेस) अगरतला से सियालदह जाने वाली और अगरतला से रवाना होने वाली 2 रेलवे ई-टिकट बरामद किए गए।
विज्ञापन
बाद में गिरफ्तार सभी बांग्लादेशियों को बरामद वस्तुओं के साथ हिरासत में लिया गया। रेलवे के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए प्रभारी अधिकारी/राजकीय रेलवे पुलिस/अलीपुरद्वार जंक्शन को सौंप दिया गया