फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Situation in violence-hit Gandatwisa in Tripura improves, no new clash reported

Tripura: गंडाट्विसा में सुधर रहे हालात, 24 घंटे में कोई अप्रिय घटना नहीं; युवक की मौत के बाद भड़की थी हिंसा

Tue, 16 Jul 2024 07:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 16 Jul 2024 07:32 PM IST
सार

Tripura: गंडाट्विसा में 12 जुलाई को एक सामूहिक झड़प में आदिवासी युवक की मौत के बाद हिंसा भड़क गई थी। अब पुलिस का कहना है कि स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटे से झगड़े या हिंसा से जुड़ी कोई खबर नहीं आई है। 

विज्ञापन
Situation in violence-hit Gandatwisa in Tripura improves, no new clash reported
त्रिपुरा के गंडाट्विशा में सुधर रहे हैं हालात - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा के धलाई जिले के गंडाट्विसा में 12 जुलाई को एक सामूहिक झड़प में आदिवासी युवक की मौत के बाद हिंसा भड़क गई थी। अब पुलिस का कहना है कि स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटे से झगड़े या हिंसा से जुड़ी कोई खबर नहीं आई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से स्थानीय बाजार की दो दुकानें नष्ट हो गईं, जिससे व्यापारियों में तनाव फैल गया था। 

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं- पुलिस
धलाई जिले के पुलिस अधीक्षक अविनाश राय का कहना है कि 12 जुलाई को भीड़ ने करीब 300 घरों को आग के हवाले कर दिया था। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे। इन दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार,‘गंडाट्विसा में हालात अब सामान्य हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट की वजह से स्थानीय बाजार में दो दुकानों में आग लग गई।’ पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि इलाके में जल्द से जल्द शांति स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अविनाश राय ने आगे बताया कि इलाके में निषेधाज्ञा अभी भी लागू है और गैरकानूनी तरीके से बाजार में भीड़ जुटाने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है, एक आदिवासी युवक की सामूहिक झड़प में मौत के बाद कई दुकानों को आग लगा दी गई थी। कई घरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। आनन-फानन में अधिकारियों ने इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी। आगजनी और इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। वहीं, युवक की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है परमेश्वर रियांग अपने दोस्तों के साथ रथ यात्रा के मौके पर आयोजित एक मेले में शामिल होने के लिए गंडाट्विसा बाजार गया था। अचानक कुछ युवकों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें रियांग गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुरुआत में उसे गंडाट्विसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें जीबीपी अस्पाल में स्थानांतरित कर दिया गया। धलाई के एसपी अविनाश राय ने बताया कि युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed